
आज के समय में इंग्लिश सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि कम्युनिकेशन और कॉन्फिडेंस का अहम हिस्सा बन चुकी है। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, इंटरव्यू या सोशल लाइफ, हर जगह इंग्लिश बोलना आम हो गया है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम शब्दों का मतलब सही जानते हैं, वाक्य भी सही बना लेते हैं, फिर भी गलत उच्चारण यानि रॉन्ग प्रोनन्सिएशन की वजह से हमारी बात का असर कम हो जाता है।
सबसे हैरानी की बात ये है कि इंग्लिश में कुछ ऐसे आम शब्द हैं, जिन्हें 90% लोग रोज इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनका उच्चारण गलत बोलते हैं। वजह है साइलेंट लेटर्स, ज्यादा सिलेबल समझ लेना या हिंदी के हिसाब से शब्द पढ़ लेना। सही उच्चारण न सिर्फ आपकी इंग्लिश को बेहतर बनाता है, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी और प्रोफेशनल इमेज को भी स्ट्रॉन्ग करता है। आइए जानते हैं ऐसे ही 10 इंग्लिश शब्द और उनका सही उच्चारण।
1. Often
इसे ऑफ-टेन नहीं ऑफ-न बोला जाता है। इसमें T साइलेंट होता है।
2. Comfortable
कं-फॉर्ट-ए-बुल नहीं इसे कम्फ-टर-बुल बोलते हैं। यह 4 नहीं, 3 सिलेबल में बोला जाता है।
और पढ़ें - चलने में आसानी-पहनने में आराम, हाई ग्रिप संग खरीदें 7 फ्लैट्स सैंडल
3. Recipe
रे-साइप नहीं इसे असल में रेस-इ-पी कहते हैं। आखिर में “पी” की साफ साउंड आती है।
4. February
फरवरी को इंग्लिश में फेब-रू-अरी कहते हैं। बीच का R अक्सर निगल लिया जाता है, लेकिन सही उच्चारण में होता है।
5. Clothes
क्लोथ्स नहीं इसे क्लोज बोलते हैं। “th” और “es” अलग-अलग नहीं बोले जाते।
6. Almond
आल-मंड नहीं इसे आमंड कहा जाता है। इसमें L साइलेंट होता है।
7. Salmon
सैल-मोन कई लोग बोलते हैं लेकिन असल में ये सैम-न है। यहां भी L साइलेंट रहता है।
और पढ़ें - छोटी जगह में बनाएं मिनी गार्डन, घर बदल देंगे ये 5 Ideas
8. Entrepreneur
ये एक ऐसा शब्द है जिसे लोग एंटरप्रेन्योर बोलते हैं। लेकिन असल में ये ऑन-ट्र-प्रे-न्योर है। ये एक फ्रेंच ओरिजिन का शब्द है, इसलिए उच्चारण अलग है।
9. Mischievous
मिस-ची-वी-अस नहीं इसे मिस-चिव-अस बोलेत हैं। इसमें एक्स्ट्रा “ई” साउंड नहीं होती।
10. Queue
ये भी एक सबसे ज्यादा आम बोलचाल की भाषा में यूज किया जाने वाला शब्द है इसे कई लोग क्यू-यू-ई पढ़ते हैं लेकिन असल में ये क्यू होता है। बाकी सभी लेटर्स साइलेंट होते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.