बिना पार्लर जाएं 10 मिनट में करें गरबा मेकअप, कम प्रोडक्ट्स में चमकेगा चेहरा

Published : Sep 26, 2025, 07:46 PM IST
 Garba makeup tips for girls

सार

Garba makeup tips: गरबा नाइट के लिए पार्लर जाने की जरूरत नहीं है। घर पर ही मॉइश्चराइजर, फाउंडेशन, काजल और लिपस्टिक की मदद से सिर्फ 10 मिनट में खूबसूरत गरबा मेकअप लुक पाएं। जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान टिप्स।

How to do Garba makeup: गरबा के दौरान मेकअप कर रही हैं, तो आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं है। कुछ टिप्स की मदद से गरबा का खूबसूरत लुक घर में ही तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ मेकअप प्रोडक्ट्स की जरूरत पड़ेगी। बेसिक प्रोडक्ट जैसे कि मॉइश्चराइजर, फाउंडेशन, कंसीलर लगाने के बाद कुछ ही मिनट में मेकअप कंप्लीट हो जाएगा। आइए जानते हैं गरबा का मेकअप 10 मिनट में कैसे किया जा सकता है।

न भूलें आइब्रो डिफाइन करना

गरबा मेकअप के दौरान आइब्रो को डिफाइन करना बिल्कुल ना भूलें। अगर आपकी आइब्रो हल्की है या फिर शेप में नहीं है, तो आइब्रो पेंसिल की मदद से आप इन्हें शेप में ला सकती हैं। डार्क आइब्रो आपका मेकअप लुक को एनहेंस करने का काम करेगा।

सिर्फ काजल से तैयार करें स्मोकी आईलुक

ज्यादातर गर्ल्स कोई मालूम नहीं होता कि वह सिर्फ काजल की मदद से ही स्मोकी आई लुक रेडी कर सकती हैं। अगर आपके पास आईशैडो है, तो स्मोकी आई लुक और भी खास हो जाएगा। सबसे पहले काजल को अपर लाइन और बॉटम लाइन में लगाएं। फिर प्लेन ब्रश की मदद से इसे स्मज करें। क्रीज में ब्राउन आईशैडो को पतली लेयर में लगाएं और ब्रश की मदद से लुक को सॉफ्ट करें। काजल लगाने के बाद आप ग्लिटर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। स्मज विंग लाइनर लुक के लिए काजल को किनारे से लगाकर उंगली की मदद से थोड़ा खींच दें।

और पढ़ें: Tips to Minimise Pores: मास्क या स्क्रबिंग से नहीं, डॉ. माधुरी से जानें पोर्स ठीक करने के आसान ट्रिक

मस्कारा और आईलैश हैं ऑप्शन

अगर आपके पास मस्कारा और आर्टिफिशियल आईलैशेज नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपका स्टेटमेंट लुक इतना खूबसूरत दिखेगा कि कोई भी कमी महसूस नहीं होगी। अगर आईलैश और मस्कारा है, तो उन्हें लगाकर लुक को ज्यादा खूबसूरत बना सकती हैं।

लिप लाइनर से होंठों के दें शेप

होंठों में डायरेक्ट लिपस्टिक ना लगाएं बल्कि पहले लिप लाइनर का इस्तेमाल करें। लिप लाइनर की मदद से होठों को पसंदीदा शेप देने में मदद मिलती है। इसके बाद अपनी पसंद की लिपस्टिक लगाकर सज जाएं। 

और पढ़ें: चाय पत्ती का बेस्ट हैक, बिना महंगी डाई के एक-एक बाल करें काला

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

स्किन को 20 मिनट दें इंस्टेंट फ्रेशनेस, घर में करें ये 4 होम फेशियल
Rubber Slippers Makeover: रंग छोड़ चुकी रबर चप्पल लगेगी ब्रांडेड, 5 DIY आइडियाज