Mor Rangoli Design: मोर के बिना अधूरी है दिवाली की रंगोली, देखें 10 डिजाइन

Published : Oct 19, 2025, 11:54 AM IST
 peacock rangoli design for diwali 2025

सार

Peacock Rangoli Design: दिवाली में मोर डिजाइन रंगोली न बने ऐसा हो ही नहीं सकता। रंगोली की ये खूबसूरत डिजाइन आप बहुत ही आसानी से बना सकती हैं। यहां हम मोर रंगोली के 10 डिजाइन लाए हैं, जिसे प्रो रंगोली आर्टिस्ट और बिगनर्स दोनों ही बना सकते हैं।

मोर रंगोली डिजाइन: दिवाली रंगोली के बिना अधूरी है, और रंगोली मोर डिजाइन के बिना अधूरी है। दिवाली की रंगोली में अक्सर लोग, कलश, दीया, फ्लावर और गोल रंगोली के अलावा मोर डिजाइन जरूर बनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर के आंगन, हॉल, मेनडोर और पूजा रूम की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो हम आपके साथ मोर रंगोली की कुछ शानदार सरल और सिंपल डिजाइन लेकर आए हैं। मोर रंगोली की इन डिजाइन को आप दिवाली पर बनाएं बढ़ाएं घर की सुंदरता।

दिवाली के लिए देखें मोर रंगोली की 10 डिजाइन

रंगोली की ये डिजाइन दिवाली पर आंगन या हॉल में बनने के लिए सुंदर है। इसे गोल डिजाइन में बना सकते हैं, आप चाहें, तो लोटस डिजाइन के बदले कुछ और फ्लावर डिजाइन बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Diya & Kalash Rangoli: मां लक्ष्मी की स्वागत में बनाएं 5 छोटे और आसान रंगोली डिजाइन

कलश वाली मोर रंगोली 

कलश में मोर की डिजाइन वाली ये रंगोली पैटर्न यूनिक और दिवाली के थीम के लिए बहुत सुंदर है। इसे आप घर के आंगन या फिर मेन डोर में बना सकती हैं।

सिंपल मोर रंगोली डिजाइन

रंगोली के लिए स्पेस कम हो या आप रंगोली में प्रो आर्टिस्ट नहीं हैं, रंगोली की ये सुंदर डिजाइन आपके दिवाली के लिए परफेक्ट है। ये डिजाइन छोटी भी है और बनाने में कम समय भी लगेगा।

शुभ दिवाली लिखी हुई मोर रंगोली डिजाइन

रंगोली में मोर के साथ हैप्पी दिवाली या शुभ दिवाली लिखी हुई ये पैटर्न भी बहुत सुंदर है। दिवाली के लिए यूनिक लेकिन सिंपल सोबर डिजाइन चाहिए तो इस डिजाइन को भी देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Kali Chudas Rangoli Design: मां काली की रंगोली से सजाएं घर, दिवाली पर बढ़ेगी रौनक

ईयरबड मोर रंगोली डिजाइन

आजकल रंगोली बनाने के लिए ईयरबड्स का काफी इस्तेमाल होता है। अगर आपको रेगुलर डिजाइन से कुछ अलग चाहिए, तो आप इस तरह की डिजाइन को देख सकती हैं। इसमें पहले डिजाइन बना लें और फिर उस डिजाइन में ईयर बड चलाएं आपकी मोर रंगोली काफी सुंदर लगेगी।

मोर पंख वाली रंगोली डिजाइन

दिवाली पर मोर की कई डिजाइन और पैटर्न में रंगोली बनती है, ऐसे में यूनिक डिजाइन चाहिए तो आप इस तरह की सुंदर पंख खोले हुए डिजाइन भी घर में बना सकती हैं। 

लक्ष्मी चरण वाली मोर रंगोली

मां लक्ष्मी के चरण के बिना रंगोली और दिवाली दोनों ही अधूरी है, ऐसे में ये डिजाइन आफ बहुत आसानी से बनाकर बीच या फिर साइड में मां लक्ष्मी के दो सुंदर चरण बना सकती हैं। 

नाचती हुई मोर रंगोली डिजाइन

दिवाली में आप इस तरह पंख खोले हुए नाचती हुई मोर की डिजाइन भी बना सकती हैं। इसमें खूबसूरत पंख, फूल और डिजाइन मोर को अट्रेक्टीव लुक देगी।

आसान मोर रंगोली डिजाइन

रंगोली की प्रो मेकर नहीं हैं, कोई बात नहीं आप इस तरह की खूबसूरत गोल डिजाइन के अंदर रंगोली बना सकती हैं। इसमें अंदर मोर और उसका पंख बनाएं और बाहर फूल या डिजाइन बना सकती हैं।

मोर रंगोली डिजाइन

ये डिजाइन रंगोली के प्रो आर्टिस्ट के लिए है, इसे आप हॉल या आंगन के बड़े एरिया में बना सकती हैं। गोल पैटर्न के साथ रंगोली में मोर की ये बड़ी और सुंदर डिजाइन बहुत ही आकर्षक और दिवाली के लिए परफेक्ट है।

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Bathroom Door Ideas: बाथरूम के लिए कौन सा दरवाजा है सबसे बेस्ट? लकड़ी, आयरन या एल्यूमिनियम में जानें सही ऑप्शन
इनवर्टर रखने वाली जगह भी लगेगी स्टाइलिश, अपनाएं ये 5 डेकोर आइडिया