
Kali Chaudas Rangoli: देशभर में छोटी दीवाली की धूम है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे नरक चतुर्दशी, काली चौदस या रूप चौदस के नाम से जाना जाता है। इस दिन पाप और नकारात्मक शक्तियों का नाश करने के लिए मां काली, भगवान श्रीकृष्ण और यमराज की पूजा का विधान है। ऐसे में हम आपके लिए हैं छोटी दीवाली रंगोली डिजाइन, जो घर की सुंदरता में चार चांद लगाने के साथ ही पॉजिटिविटी भी बढ़ाएंगे।
मां काली देवी दुर्गा का उग्र रूप हैं। आप भी पूजा घर या फिर मुख्य दरवाजे पर इस तरह की रंगोली बना सकती हैं। यहां गोलाकार आकृति के बीच में देवी स्वरूप बनाते हुए किनारों को सूर्य जैसी चमक दी गई है। इसे बनाना बहुत आसान है। आप भी छोटी दीवाली पर इसे ट्राई करें।
दूसरी तस्वीर में लाला-पीले और काले जैसे वाइब्रेंट कलर का इस्तेमाल करते हुए रंगोली बनाई है, जोकि मां काली को समर्पित है। रंगोली बनाना जानती हैं तो इसे मंदिर खाने में बनाएं। इसके अलावा, विभिन्न रंग के दीयों और मोमबत्ती से डेकोर भी किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Happy Chhoti Diwali 2025 Wishes: अपनों को भेजें छोटी दिवाली के ये 25 प्यारा शुभकामना संदेश
बंगाल में काली चौदस धूमधाम से मनाया जाता है। आप भी मां देवी का चेहरा रंगोली में उकेर सकती हैं। ये बहुत खूबसूरत लगता है। यहां पर दो अलग-अलग रंगों से खूबसूरत डिजाइन बनाई गई है।
मां दुर्गा के चेहरे को रंगों से डिजाइन में उतारा गया है। आप भी कुछ अलग ट्राई करते हुए इसे चुन सकती हैं। वहीं, रंगोली बनाना नहीं आता है तो ज्यादा तामझाम की बजाय फूलों वाली रंगोली (Flower Rangoli Design) चुनें।
ये भी पढ़ें- Easy Rangoli Design: दिवाली पर घर सजाने के लिए देखें सिंपल रंगोली डिजाइन
मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवी काली ने रक्तबीज नामक राक्षस का संहार किया था। बुरी शक्तियों और नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर रखने के लिए काली चौदस मनाई जाती है।
रूप चौदस पर तिल के तेल से स्नान, देवी काली, हनुमान और यमराज की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
नरक चौदस पर 14 दीये जलाने चाहिए। घर के मुख्य द्वार के साथ सभी कोनों पर, पूजा स्थल, रसोई, बाथरूम और घर के बाहर भी दीपक रखना चाहिए।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.