15 अगस्त के स्कूल प्रोग्राम में बच्चों का डांस होगा सुपरहिट, गाने के हिसाब से चुनें ये ड्रेस

Published : Aug 12, 2026, 02:00 PM IST
15 अगस्त डांस ड्रेस

सार

15 August costume ideas: 15 अगस्त पर बच्चों के देशभक्ति डांस को बनाएं खास। ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’, ‘चक दे इंडिया’, ‘कर चले हम फिदा’ और ‘रंग दे बसंती’ जैसे बॉलीवुड गानों के लिए चुनें परफेक्ट ड्रेस।

अगर 15 अगस्त के दिन आपके बच्चे किसी देशभक्ति कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे हैं या फिर बॉलीवुड के देशभक्ति सॉन्ग पर डांस करने वाले हैं, तो उनकी परफॉर्मेस को परफेक्ट बनाने के लिए सही ड्रेस का सिलेक्शन करें। बच्चों का जो ड्रेस होना चाहिए, वो उनके सॉन्ग के साथ और डांस स्टेप के साथ बेहतर लगे। अगर बच्चे बॉलीवुड सॉन्ग चुन रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि उनके लिए किस तरीके का ड्रेस का सलेक्शन करना चाहिए।

‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ सॉन्ग के लिए ड्रेस

‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ सॉन्ग पर अगर आपकी बेटी परफॉर्म कर रही है, तो आप उसके लिए सफेद, नारंगी या हरे रंग का लहंगा चुन सकते हैं। ट्राईकलर का लहंगा भी चाहे, तो खरीद सकती हैं। वहीं बेटा अगर परफॉर्म कर रहा है, तो आप उसे सफेद कुर्ता पजामा पहनाकर सजा सकती हैं। साथ में तिरंगा ब्रोच लगाना बिल्कुल न भूलें।

‘चक दे इंडिया’ पर स्पोर्टी ड्रेस

15 अगस्त पर ‘चक दे इंडिया’ बॉलीवुड सॉन्ग भी डांस के लिए चुना जाता है। इस गाने पर ट्रेडिशनल आउटफिट के बजाय स्पोर्टी लुक अच्छा रहेगा। आपको ट्रैक पैंट और टी-शर्ट या स्पोर्ट्स जैकेट बच्चे को पहनानी चाहिए। बॉयज भी स्पोर्ट्स जर्सी, ट्रैक पैंट और स्नीकर्स पहन सकते हैं। ड्रेस में तिरंगे के छोटे एलिमेंट को अटैच करें।

और पढ़ें: 15 अगस्त पर भाषण कैसे दें? बच्चों और स्टूडेंट्स के लिए 10 शॉर्ट स्पीच, याद करना भी आसान

‘कर चले हम फिदा’ पर सैनिकों जैसा लुक

‘कर चले हम फिदा’ जैसे देशभक्ति गीत के लिए बच्चों को आप सोल्जर की तरह सजाएं। लड़के ऑलिव ग्रीन या आर्मी पैटर्न वाली ड्रेस पहन सकते हैं। लड़कियों के लिए भी सिंपल आर्मी-इंस्पायर्ड कॉस्ट्यूम पहनाएं। ऐसी ड्रेस के साथ ज्यादा मेकअप लगाने की भूल बिल्कुल न करें।

‘रंग दे बसंती’ पर यूथफुल लुक

अगर बच्चे ग्रुप डांस रंग दे बसंती सॉन्ग में परफॉर्म कर रहे हैं, तो कुर्ता-जींस, रंगीन दुपट्टा, जैकेट या फ्यूजन आउटफिट से सजाएं। इस गाने पर बच्चों का यूथफुल लुक अच्छा लगेगा। इसके लिए आपको अलग से कपड़े खरीदने की जरूरत महसूस नहीं होगी।

और पढ़ें: Tricolour Rangoli Pattern: सिर्फ 3 रंग और कमाल का लुक! Independence Day पर बनाएं ये ट्राईकलर रंगोली

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

डस्की स्किन पर चाहिए पॉलिश्ड लुक? Georgina इंस्पायर्ड 7 लिपस्टिक शेड
रजवाड़ी मेहंदी ट्रेंडी डिजाइन, हरियाली तीज पर हाथों में लगेगी चार चांद