New Year Gift Idea: नया साल सिर्फ कैलेंडर बदलने के लिए नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत के लिए होता है। रिश्तों में मिठास भरने और नई यादें जोड़ने का मौका होता है। ऐसे में न्यू ईयर को खास बनाना तो बनता है।
अगर आप भी अपने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के लिए कुछ खास, यादगार और दिल से जुड़ा गिफ्ट ढूंढ रहे हैं, तो ये 20+ New Year Gift Ideas आपकी पूरी मदद करेंगे। ये बजट फ्रेंडली भी होगा।
27
New Year Gift Ideas for Girlfriend
रोज गोल्ड ज्वेलरी हर आउटफिट के साथ एलिगेंट लगती है और लड़कियों की पहली पसंद होती है। आप ईयरिंग्स या फिर चेन गिफ्ट कर सकते हैं।
नाम या इनिशियल्स वाला पेंडेंट आपके प्यार को पर्सनल टच देता है। आप पार्टनर को उसके या अपने नाम वाला पेंडेंट गिफ्ट करें।
मेकअप किट से लड़कियों को बहुत प्यार होता है। आप चाहें तो ब्रांडेंड स्किन केयर या मेकअप किट दे सकते हैं।
37
गर्लफ्रेंड के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडिया
परफ्यूम भी आप अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर सकते हैं। उनकी पसंदीदा खुशबू या फ्लोरल फ्रेगरेंस उन्हें पूरे साल आपकी याद दिलाएगी।
हैंड बैग लड़कियों को बहुत पसंद होती है। डेली यूज या फिर ब्रांडेड हैंड बैग भी आप अपनी जानेमन को गिफ्ट कर सकते हैं।
अपनी और उनकी प्यार भले पलों की तस्वीर निकालकर फोटो फ्रेम में सजाकर उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।
सॉफ्ट टॉय विद मैसेज गार्ड देकर अपनी गर्लफ्रेंड के होंठों पर मुस्कान ला सकते हैं।
47
दिलरुबा के लिए गिफ्ट आइडिया
महबूबा का हेल्थ हमेशा अच्छा रहें, इसके लिए स्टाइलिश स्मार्ट वॉच भी गिफ्ट कर सकते हैं। 2000 रुपए के अंदर स्मार्ट वॉच आ जाते हैं।
इयरफोन भी आप अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर सकते हैं। वो गाने सुनकर रोमांटिक होती रहेंगी।
रोमांटिक कैंडल और चॉकलेट कॉम्बो भी गिफ्ट के लिए बेस्ट च्वाइस हो सकता है।
57
New Year Gift Ideas for Boyfriend
लेदर वॉलेट या फिर गार्ड होल्डर अपने जानेमन को गिफ्ट कर सकती हैं। कहते हैं गर्लफ्रेंड से गिफ्ट किया गया पर्स कभी खाली नहीं होता है।
ब्रांडेड परफ्यूम भी आप अपने महबूब को गिफ्ट कर सकती हैं। वुडन या मस्क फ्रेगरेंस बॉयफ्रेंड के लिए परफेक्ट रहती है।
स्मार्ट वॉच या इयरबड्स भी आप गिफ्ट में दे सकती हैं।
67
महबूब के लिए गिफ्ट आइडिया
कस्मटाइज की-चेन या मग भी आप देकर अपना प्यार जता सकती हैं। छोटा गिफ्त इमोशन से भरा होता है।
सनग्लास पहनना हर लड़के को पसंद होता है। तो आप अपने बॉयफ्रेंड को सन ग्लास भी गिफ्ट कर सकती हैं।
विंटर जैकेट भी आप उन्हें गिफ्ट कर सकती हैं। लेदर जैकेट आपके बॉयफ्रेंड को स्टाइलिश लुक देगा।
Beard Grooming Kit भी गिफ्ट के लिए बेस्ट च्वाइस है। आप अपनी बॉयफ्रेंड को एक अच्छा सा ग्रूमिंग किट दें।
77
बॉयफ्रेंड के लिए गिफ्ट आइडिया
पर्सनलाइज्ड फोटो बुक भी आप बनाकर बॉयफ्रेंड को दे सकती हैं। 2025 में निकाले गए फोटो का कोलार्ज बनाकर फोटो फ्रेम या बुक में लगाकर दें।
Sneakers या Casual Shoes देकर आप अपने बॉयफ्रेंड के चेहरे पर मुस्कान ला सकती हैं। कम्फर्ट और स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बो उसे मिलेगा। याद रखें बॉयफ्रेंड का सूज नंबर जरूर पता कर लें।
गेमिंग पसंद करने वाले बॉयफ्रेंड को गेमिंग एक्सेसरीज दे सकती हैं।