Mehndi Designs for New Year 2026: नया साल दहलीज पर खड़ा है। आपने भी सेलिब्रेशन का मूड बना लिया है तो खाली हाथ अच्छे नहीं लगेंगे। यहां देखें न्यू ईयर के लिए सिंपल मेहंदी डिजाइन।
2026 की शुरुआत होने में कुछ ही घंटे बाकी हैं। ऐसे में आपने भी New Year Celebration की तैयारी पूरी कर ली है, तो पार्टी के साथ हाथों को क्यों खाली रखा जाए। हम आपके लिए लेकर आए हैं आसान और ब्यूटीफुल न्यू मेहंदी डिजाइन, जिसे 15-20 मिनट में खुद भी लगाया जा सकता है।
26
रोज मेहंदी डिजाइन
2026 में गुलाब पैटर्न वाली रोज मेहंदी खूब पसंद की जा रही है। ऐसी डिजाइन बेलनुमा स्टाइल में आती है। आप ज्यादा भरवा पैटर्न पसंद नहीं करती हैं तो इसे चुने। अगर थोड़ी-बहुत मेहंदी लगाना जानती हैं तो इसे ट्राई करना बनता है।
उंगलियों को हाइलाइट करने वाली फ्लोरल ट्रेल मेहंदी गोरे हाथों पर ज्यादा खिलता है। आप सॉलिटायर या फिर स्टोन रिंग से साथ इसकी सुंदरता और भी ज्यादा बढ़ा सकती हैं।
36
बेल मेहंदी न्यू डिजाइन
फूलों की बेल और गुलाब वाली ये बेल मेहंदी हाथों की सुंदरता और सहजता 100 गुना ज्यादा बढ़ा देगी। अगर आप वेस्टर्न आउटफिट ज्यादा कैरी करती हैं तो इसे विकल्प बनाएं। ऐसी मेहंदी बहुत जल्द लग जाती है और स्टाइल भी कमाल का देती है।
46
बैंक हैंड ब्रेसलेट मेहंदी
मांडला आर्ट से प्रेरित ये मेहंदी डिजाइन मुस्लिम देशों में अर्दन ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन के नामसे जाती है। यहां कलाई पर बैंगल तर्ज पर डिजाइन बनी है, साथ में क्राउन शेप राजसी और रीगल लुक दे रही है। आप इसे आउटलाइनिंग मेहंदी के साथ और भी भड़कीला-शाही लुक दे सकती हैं।
तस्वीर में दो तरह की मेहंदी डिजाइन दिखाई गईं हैं, जो फैशन और आज के मिनिमल ट्रेंड के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट है। आप नए साल ऐसी मिनिमिलिस्ट पैटर्न चुनें।
फ्लोरल साइड बेल
पहली फोटो में साइड स्लोपिंग फ्लोरल बेल है। जो कलाई से होकर बैक हैंड तक जाती है। ये मेहंदी डिजाइन छोटे-छोटे नगों के साथ और भी गॉर्जियस लग रही है। साथ ही इसे लगाना भी काफी ज्यादा आसान है।
अरेबिक ज्वेलरी मेहंदी
फ्रंट हैंड पर भरवा की बजाय इस तरह की अरेबिक डॉट ज्वेलरी मेहंदी लगाएं। ये भी फ्लोरल-फूल पत्तियों के साथ स्टाइल दे सकती हैं। अगर आप ज्वेलरी पसंद नहीं करती हैं तो ऐसी डिजाइन बनाएं।
66
हाफ हैंड मेहंदी डिजाइन
ऑफिस और कॉलेज जाने वाली गर्ल्स न्यू ईयर पर ऐसी हाफ हैंड मेहंदी चुनें। जो मॉडर्न आउटफिट के साथ बिल्कुल फिट बैठेगी। आप भी इससे इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
कैप मेहंदी डिजाइन
गोल-पट्टी संग ट्रेडिशनल कैप मेहंदी डिजाइन मुस्लिम देशों की पसंदीदा डिजाइन है। यहां उंगलियों की पोरों को भरते हुए हथेली के पीछे टिक्की बनाई है। ऐसे पैटर्न कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते हैं।
फिंगर मेहंदी डिजाइन
3D फ्लोरल फिंगर मेहंदी हथेलियों की बजाय उंगलियों पर सजाई जाती है। ये बहुत ज्यादा घना पैटर्न होता है, साथ में हथेली को बिल्कुल खाली रख जाता है। आप ऐसी मेहंदी खुद ही लगा सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.