सिर्फ 3 ग्राम में सोने के पेंडेंट डिजाइंस जो हर महिला के दिल को भा जाएं

Published : Jun 13, 2025, 02:30 PM IST
gold pendant

सार

Gold pendant desings: डेली वियर हो या फंक्शन, चेन के साथ पेंडेंट लुक को एक अलग लेबल पर लेकर जाती है। यहां पर हम आपको 2 ग्राम में गोल्ड पेंडेंट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं जिसे आप अपने लिए बनवा सकती हैं। 

Gold pendant desings: सिंपल चेन गले में तब और खिलती है जब उसमें यूनिक पेंडेंट लगा हो। हालांकि गोल्ड की बढ़ती महंगाई की वजह से लोग अब हल्के ज्लेवरी पहनना पसंद करने लगे हैं। यहां पर हम आपको 3 ग्राम में गोल्ड पेंडेंट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं जो ना सिर्फ बजट में आ जाएगा बल्कि डेली वियर और फेस्टिव वियर दोनों के लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो रही हैं।

फ्लोरल डिटेल पेंडेंट

फ्लोरल पेंडेंट हमेशा से ट्रेंड में रहा है। 2 ग्राम सोने से आप खूबसूरत फ्लोरल पेंडेंट बनवा सकती हैं। पहनने के बाद काफी एलिगेंट लुक क्रिएट करता है। इस तरह के डिजाइन आप किसी भी आउटफिट के साथ मैच करा सकती हैं।

 लेटर इनिशियल पेंडेंट

अपने नाम के पहले अक्षर वाला गोल्ड पेंडेंट अब ट्रेंडिंग फैशन स्टेटमेंट बन चुका है। सिर्फ 1-2 ग्राम में एक सुंदर इनिशियल पेंडेंट तैयार करवाया जा सकता है जो पर्सनल और यूनिक लगेगा।

 

बर्ड पेंडेंट

वो महिलाएं जो खुद को उड़ता हुआ देखना चाहती हैं वो बर्ड पेंडेंट पहन सकती हैं। 2 ग्राम से कम में भी आप बर्ड पेंडेंट बनवा सकती हैं। वो इस डिजाइंस के पेंडेंट से खुद को कनेक्ट कर सकती हैं।

शंख और सीप पेंडेंट

अगर आप कुछ यूनिक गोल्ड पेंडेंट की तलाश में हैं तो इन 3 डिजाइंस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। शंख और सीप पेंडेंट को आप अपने मुताबिक सुनार से बनवा सकती हैं। गले में ये डिजाइंस काफी प्यारे लगते हैं। इंडियन आउटफिट के साथ-साथ वेस्टर्न पर भी ये पेंडेंट काफी प्यारे लगेंगे।

कलरफुल स्टोन पेंडेंट

अगर आप सिंपल लेकिन क्लासिक पेडेंट चेन के साथ जोड़ना चाहती है तो कलरफुल स्टोन या फिर हार्ट शेप डिजाइन को अपना बना सकती हैं। ये भी आपको 2 ग्राम के अंदर सोने में बन जाएगा। ऑफिस गोइंग गर्ल के गले में काफी गॉर्जियस लगेगा। आप इसे डेली वियर में भी पहन सकती हैं।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Rubber Slippers Makeover: रंग छोड़ चुकी रबर चप्पल लगेगी ब्रांडेड, 5 DIY आइडियाज
सिल्वर बॉर्डर वाली साड़ियों से पाएं रॉयल लुक, चांदनी जैसी बिखरेगी चमक