Indoor Money Plant: घर के अंदर सजेगी सुंदर हरियाली, 3 तरीके से सजाएं मनी प्लांट

Published : Nov 18, 2025, 04:11 PM IST
Indoor Money Plant

सार

Ways to decorate indoor money plant: घर के अंदर मनी प्लांट को खूबसूरती से सजाने के आइडियाज़ जानें। टीवी यूनिट, सोफे के कॉर्नर, अचार जार और बैम्बू गमलों से घर को दिव्यांका त्रिपाठी जैसा डेकोर दें।

मनी प्लांट ऐसा पौधा है, जिससे आप घर के अंदर और बाहर आसानी से सजा सकते हैं। हवा को शुद्ध करने और घर की सुंदरता बढ़ाने में मनी प्लांट अहम भूमिका निभाता है। अगर आपको घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है, तो आप मनी प्लांट जरूर लगाएं। मनी प्लांट को सूक्ष्म प्रकाश भी मिले, तो भी यह हरा भरा रहता है। आइए जानते हैं कि घर के अंदर मनी प्लांट को किस तरीके से ज्यादा सुंदर तरीके से सजाया जा सकता है।

बैम्बू से बने गमले का करें इस्तेमाल

आप घर के अंदर मनी प्लांट को सजाने के लिए अपने सोफे के कोने के हिस्से को चुन सकती हैं। यह कोने का हिस्सा हॉल की बड़ी खिड़की से जुड़ा हो सकता है, जहां पर थोड़ी सी धूप भी आती हो। आप एक राउंड टेबल लें और उसके ऊपर बैम्बू से बने बास्केट को रखें। अब इसमें आप मनी प्लांट रख सकते हैं। मनी प्लांट का मिट्टी वाला गमला बैंम्बू के डिजाइनर गमले में आसानी से फिट हो जाएगा। ऐसे बास्केट आपको आसानी से ऑनलाइन ₹500 के अंदर मिल जाएंगे। घर के कोने को बेहतरीन बनाने में मनी प्लांट मदद करेगा। तो दिव्यांका त्रिपाठी के घर के कोने जैसा खूबसूरत हिस्सा आप अपने घर में भी तैयार करें।

अचार वाले जार में सजाएं मनी प्लांट

अगर घर में अचार की बरनी या जार खाली पड़ा है, तो इससे भी आप घर के कोने को डेकोरेट कर सकती हैं। बरनी या जार में नीचे एक छेद कर लें और उसमें मिट्टी भरकर मनी प्लांट लगाए। अब इसे लकड़ी की राउंड टेबल में रखकर घर के किसी भी कोने में रखें। और खूबसूरत बनाएं। मनी प्लांट को समय-समय पर पान देते रहे ताकि इसकी ग्रोथ बनी रहे।

और पढ़ें: 100Rs में करें होम डेकोर, कम बजट में करें किफायती शॉपिंग

टीवी यूनिट के पास सजाएं मनी प्लांट

टीवी यूनिट के एरिया को खूबसूरत दिखाने के लिए आप यहां पर मनी प्लांट लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिरेमिक के गमले की जरूरत पड़ेगी। व्हाइट कलर के गमले में लगा मनी प्लांट कमरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। आप कभी-कभी थोड़ी देर धूप में प्लांट रख सकते हैं।

और पढ़ें: बथुआ को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर की शालीनता के होंगे चर्चे, पहनें 6 शर्ट ब्लाउज
दीपिका की तरह पहनें पटोला दुपट्टा, प्लेन कुर्ते की दोगुनी हो जाएगी शान