
Red Lehenga For Daughter: लाल रंग हर किसी पर सूट करता है, खासकर छोटी बच्चियों पर। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपनी लाडली बेटी दुआ का फेस रिवील किया। रेड कलर के सूट में वो बहुत ही क्यूट लग रही थीं। लाल रंग क्यूटनेस और ब्यूटी दोनों इंहेंस कर रहा था। अगर आप भी अपनी बिटिया के लिए एथनिक वियर खरीदने की सोच रही हैं, तो रेड लहंगा ट्राई कर सकती हैं। यहां पर हम आपको कुछ डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं, जिससे आइडिया लेकर इस छठ पूजा आप उसे तैयार कर सकती हैं।
गोल्डन सितारों से सजा यह रेड लहंगा आपकी बिटिया के लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। फुल स्लीव्स शॉर्ट टॉप के साथ रेड लहंगे का यह कॉम्बिनेशन बेहद खूबसूरत लग रहा है। विंटर फेस्टिवल और वेडिंग पार्टी दोनों के लिए यह लहंगा एक शानदार विकल्प है। 2000 रुपए के अंदर आपको यह खूबसूरत पीस आसानी से मिल जाएगा।
शॉर्ट कुर्ती के साथ फ्लेयर्ड लहंगा बहुत ही सुंदर लुक क्रिएट करता है। फुल स्लीव्स कुर्ती पर हैवी सिल्वर जरी और सीक्वेंस का काम किया गया है। वहीं, शिफॉन लहंगा पर हल्का फ्लेयर्ड लुक देते हुए सितारे जड़े गए हैं। इस तरह का लहंगा आप अपने 8-10 साल की बिटिया के लिए खरीद सकती हैं।
ये प्यारा सा लहंगा आपकी छोटी बिटिया पर खूब खिलेगी। शॉर्ट चोली पर हैवी एंब्रॉयडरी वर्क किया गया है। बॉटम पर कटआउट डिजाइन देते हुए सिल्वर थ्रेड से स्टिच किया गया है। प्रिटेंड दुपट्टा इस लहंगा की शान है। 1000-2000 रुपए के अंदर इस पैटर्न का लहंगा आप खरीद सकती हैं।
और पढ़ें: Chhath Puja Rangoli Designs: छठ पूजा पर घर-आंगन में बनवाएं ये 5 रंगोली डिजाइंस
वन शोल्डर रेड लहंगा काफी ट्रेंड में रहता है। छोटी बच्चियों पर तो यह खूब खिलता है। वन शोल्डर ब्लाउज पर गोल्डन प्रिंट दिया गया है।वहीं बॉटम में गोल्डन लेस का काम किया गया है। यह पीस बहुत ही सुंदर है और इसे किसी भी खास ओकेजन पर आपकी लाडली पहन सकती है। कीमत की बात करें तो इस पैटर्न का लहंगा 2500 रुपए के अंदर आ जाएंगे।
इस भी पढ़ें: जया किशोरी का दिवाली में दिखा अलग रंग, लहंगे में दिखाया परंपरा वाला स्वैग
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.