जया किशोरी का दिवाली में दिखा अलग रंग, लहंगे में दिखाया परंपरा वाला स्वैग

Published : Oct 21, 2025, 09:15 PM IST
Jaya Kishori Lehenga Designs

सार

Jaya Kishori Lehenga Designs: जया किशोरी को अक्सर आपने साड़ी में देखा होगा। लेकिन दिवाली पर वो लहंगा में नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनका लुक वायरल हो रहा है। जिसे आप छठ पूजा में रिक्रिएट कर सकती हैं।

Jaya Kishori Diwali Looks: दिवाली के रंग में पूरा देश सराबोर नजर आया। रोशनी के इस पर्व को सभी ने अपने-अपने तरीके से मनाया। जहां बॉलीवुड हसीनाओं ने एक से बढ़कर एक एथनिक और फ्यूजन वियर में जलवे बिखेरे, वहीं मोटिवेशनल गुरुओं के भी अलग-अलग अंदाज़ देखने को मिले। इन्हीं में से एक हैं फेमस कथावाचक जया किशोरी जी, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्हें देखने के बाद लोग उनकी खूबसूरती और सादगी दोनों के दीवाने हो गए। आइए जानते हैं, जया जी का दिवाली लुक कैसा था, जिसे आप इस छठ पूजा में भी रिक्रिएट कर सकती हैं।

ऑफ व्हाइट लहंगा और पिंक बंधनी दुपट्टा में जया किशोरी

नेचुरल ब्यूटी जया किशोरी ज्यादा मेकअप नहीं करती हैं। हालांकि उन्हें अच्छे से तैयार होना पसंद है। ज्यादातर सूट में नजर आने वाली जया किशोरी इस दिवाली लहंगा में नजर आईं। उन्होंने ऑफ व्हाइट लहंगा पहना था। जिस पर सिल्वर सीक्वेंस वर्क था। जिससे इसकी चमक बढ़ गई थी। वहीं, साथ में वह राउंड नेकलाइन वाला हाफ स्लीव्स ब्लाउज को जोड़ा था। ब्लाउज पर सीक्वेंस से ही फ्लोरल बूटियां बनाई गई थी। इसके साथ ही पिंक कलर की बंधनी दुपट्टा कैरी की थीं। उन्होंने चुनरी को साड़ी के पल्लू की तरह लिया था। उनका यह लुक देखते ही बन रहा था।

 

 

बांधनी दुपट्टा बना हाइलाइट

कानों में रेड और वाइट पर्ल्स वाले झुमके उन्होंने ने डाला था। लाल बिंदी उनके पूरे लुक को और निखार रही थी। हेयरस्टाइल की बात तो उन्होंने पोनीटेल बनाया था। ब्राउन लिपस्टिक के साथ उनकी प्यारी मुस्कान खिल रही थी।

और पढ़ें: जया किशोरी के 2.1 लाख के बैग पर बवाल, चौंकाने वाला है इसे बनाने का सच

 

 

पीले सूट में जया ने जलाया दीपक

30 साल की जया किशोरी इससे पहले येलो कलर के सूट में नजर आईं। अनारकली प्लेन सूट के साथ मैचिंग दुपट्टा ओढ़ा रखा था। दुपट्टे पर गोल्डन जरी और सितारों का काम था। उन्होंने दुपट्टे को ट्रेडिशनल तरीके से स्टाइल किया था। हैवी झुमका उन्होंने इसके साथ जोड़ा था। दीपक जलाते हुए वो बेहद हसीन लग रही थीं। छठ पर आप जया किशोरी के इन दोनों लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: भाई दूज में बहन का दिखेगा फैशनेबल अंदाज,चुनें Sonarika Bhadoria से 3 हेयरस्टाइल

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बोट नेक आउटफिट के साथ ट्राई करें ये 7 हेयरस्टाइल, हर कोई करेगा तारीफ
डार्क सर्कल्स को बिना हैवी मेकअप के करें कवर, अपनाएं ये आसान टिप्स