भाई दूज में बहन का दिखेगा फैशनेबल अंदाज,चुनें Sonarika Bhadoria से 3 हेयरस्टाइल

Published : Oct 21, 2025, 06:57 PM IST
 Sonarika Bhadoria

सार

Sonarika Bhadoria Fancy Hairstyle: भाई दूज पर एथनिक वियर संग अपनाएं सोनारिका भदौरिया से इंस्पायर्ड फैंसी हेयरस्टाइल। बालों में गोटा पट्टी सजाएं, मेसी बन या हाफ पोनीटेल बनाएं और गजरे से लुक पूरा करें। 

Fancy Hairstyle For bhai dhooj: भाई दूज में एथनिक वियर संग सजने के लिए आप फैंसी हेयरस्टाइल लुक अपना सकती हैं। इसके लिए कुछ हेयरस्टाइल  के फैंसी आइडिया आप एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया से ले सकती है। अगर आपके बाल वेवी और सॉफ्ट हैं, तो तुरंत सोनारिका भदौरिया सी सज जाएं। 

सेंटर पार्ट बन डिजाइन

सोनारिका भदौरिया ने सेंटर पार्ट में सिंदूर भरा है और मेसी हेयरबन तैयार किया है। आप ऐसा हेयरबन आसानी से बनाकर भाईदूज के दिन सज सकती हैं। साथ में सफेद फूलों का गजरा और साइट में दो लटे निकालना न भूलें।

बालों में सजाएं गोटापट्टी

अगर आपके बाल लंबे हैं, तो आप बन बनाने के बजाय एक लंबी ब्रेड बनाकर उसे गोल्डन गोटा पट्टी से सजा सकते हैं। आजकल यह स्टाइल खूब पसंद किया जा रहा है। इसके लिए आपको मार्केट से एक से दो मीटर की गोटा पट्टी खरीदनी होगी। इसे बालों में अपने हिसाब से बांध लें और खूबसूरत हेयर स्टाइल बनाएं।

और पढ़ें: Annakut Govardhan Puja: अन्नकूट में भूलकर भी न मिलाएं ये 5 सब्जियां, जानें बनाने की सही रेसिपी

हाफ पोनीटेल बनाकर जाएं सज

अगर आपके बाल सिल्की हैं और साथ ही हल्के कर्ल हैं, तो आप हाफ पोनीटेल बनाकर भाई दूज में सज सकती हैं। मार्केट से खूबसूरत क्लच खरीदना है और हाफ बालों को रबर बैंड से बांध कर क्लच लगा लें। अब आधे बालों को खुला रखें और साथ में इयर चेन वाले खूबसूरत झुमके पहनें। आपका यह स्टाइल खूब जंचेगा। 

और पढ़ें: Chhath Puja Rangoli Designs: छठ पूजा पर घर-आंगन में बनवाएं ये 5 रंगोली डिजाइंस

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बोट नेक आउटफिट के साथ ट्राई करें ये 7 हेयरस्टाइल, हर कोई करेगा तारीफ
डार्क सर्कल्स को बिना हैवी मेकअप के करें कवर, अपनाएं ये आसान टिप्स