Chhath Puja Rangoli Designs: छठ पूजा पर घर-आंगन में बनवाएं ये 5 रंगोली डिजाइंस

Published : Oct 21, 2025, 06:08 PM IST
Chhath Puja Rangoli Designs: छठ पूजा पर घर-आंगन में बनवाएं ये 5 रंगोली डिजाइंस

सार

Chhath Puja Rangoli Designs: दिवाली के खत्म होते है, छठ पर्व की गूंज शुरू हो जाती है। इस महापर्व में रंगोली बनाने का महत्व है। यहां पर हम आपको 5 डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप दरवाजे और आंगन पर बना सकती हैं।

Rangoli Designs For chhath Puja: दिवाली की रौनक खत्म होते ही छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। बिहार से शुरू हुआ यह पर्व अब पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाने लगा है। 4 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की तैयारी जोरों पर है। 25 अक्टूबर को नहाय-खाय, 26 को खरना, 27 को पहला अर्घ्य और 28 को दूसरा अर्घ्य दिया जाएगा। इस पर्व में साफ-सफाई और सजावट का विशेष महत्व होता है। घर और घाट दोनों जगह रंगोली बनाई जाती है। अगर इस बार आपके घर भी छठ महापर्व मनाया जा रहा है, तो रंगोली जरूर बनाएं। यहां हम आपके लिए 5 सुंदर डिजाइंस लाए हैं जिन्हें आप आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं।

डबल मोर रंगोली डिजाइंस

डबल मोर रंगोली डिजाइंस छठ पूजा में आप अपने दरवाजे पर बना सकती हैं।  दोनों साइड में मोर बनाकर नीचे राउंड शेप बनाते हुए पत्तियों के शेप बनाएं। इस रंगोली में चार से पांच रंगों का यूज किया गया है।

ज्योमेट्रिक रंगोली डिजाइन

यह खूबसूरत रंगोली डिजाइन छठ पूजा के लिए परफेक्ट है। इसमें पीले, गुलाबी, हरे और नीले रंगों का बैलेंस मेल इसकी सुंदरता बढ़ा रहा है। फूलों की आकृति और सफेद बॉर्डर इसे एक पारंपरिक और आकर्षक लुक दे रहे हैं।

सिंपल रंगोली डिजाइंस

 

 

अगर आपको ज्यादा हैवी रंगोली नहीं बनाना है, तो फिर इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। सिंपल के साथ-साथ यह रंगोली काफी ब्यूटीफुल भी है। कम वक्त में आप इस तरह की रंगोली अपने दरवाजे या आंगन में बना सकती हैं।

और पढ़ें: Diwali 2025 Simple Rangoli Design: 15 मिनट में रंगोली की सिंपल डिजाइन से चमकाएं चौखट

फ्लावर रंगोली डिजाइन

 

 

इस वीडियो में देखकर आप फ्लावर रंगोली बना सकती हैं। अगर रंगों पर आपका हाथ ठीक से काम नहीं करता है, तो चूड़ी, कार्डबोर्ड की मदद से इस खूबसूरत रंगोली को बना सकती हैं। कम वक्त में खूबसूरत पीस बनकर तैयार हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:Diwali Rangoli Design: घर आंगन सजेगी सुंदर, दिवाली के लिए देखें रंगोली के 10 डिजाइन

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बोट नेक आउटफिट के साथ ट्राई करें ये 7 हेयरस्टाइल, हर कोई करेगा तारीफ
डार्क सर्कल्स को बिना हैवी मेकअप के करें कवर, अपनाएं ये आसान टिप्स