Easy Rangoli: नवरात्रि के पहले दिन रंगोली से सजाएं चौखट, मां दुर्गा के स्वागत में बनाएं सुंदर डिजाइन

Published : Sep 22, 2025, 12:08 PM IST
Latest rangoli design for Navratri

सार

Easy Rangoli Design for Navratri: रंगोली के बिना नवरात्रि और दिवाली का त्यौहार अधूरा है। आज नवरात्रि का पहला दिन है, ऐसे में माता रानी के स्वागत के लिए हम लाए हैं, रंगली की कुछ खूबसूरत डिजाइन जो बढ़ाएगी आपके घर आंगन और मेन डोर की खूबसूरती

Simple Rangoli Design For Navratri: नवरात्रि का पर्व आते ही घर-आंगन को सजाने की तैयारी शुरू हो जाती है। मां दुर्गा के स्वागत में रंगोली का खास महत्व माना जाता है। रंगोली न केवल घर की चौखट को सुंदर बनाती है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा और शुभता का प्रतीक भी है। अगर आप सोच रही हैं कि इस बार नवरात्रि में कुछ नया और आसान ट्राई किया जाए तो फूल और रंगोली से बनी डिजाइन बढ़ाएगी आपके घर की सुंदरता। इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती और डिजाइन बेहद अट्रैक्टिव बनकर तैयार होती है। चलिए जानते हैं 4 ऐसे आसान और क्रिएटिव रंगोली डिज़ाइन, जिन्हें आप नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के स्वागत में बना सकती हैं।

चौखट सजाने वाली बॉर्डर रंगोली

नवरात्रि के पहले दिन चौखट सजाना शुभ माना जाता है। इयरबड्स से बने डॉट पैटर्न और छोटी पत्तियों वाले ये डिजाइन आपके दरवाजे की बॉर्डर को खूबसूरती से सजा सकती हैं। इसमें ज्यादा रंगों की जरूरत नहीं होती आप चौखट या आस पास के एरिया में लंबी पैटर्न में इस तरह की डिजाइन बहुत आसानी से बनाकर मेन डोर की शोभा बढ़ा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- छोटी जगह के लिए परफेक्ट हैं रंगोली की ये 9 डिजाइन, बन जाएगी फटाफट

मां दुर्गा के मुख वाली रंगोली

नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के मुख वाली रंगोली की ये डिजाइन बनाने में सरल और दिखने में शानदार है। इसे आसानी से बनाया जा सकता है। बीच में माता रानी का मुख और इसके चारों ओर गोल फ्लोरल पैटर्न या डॉट्स बनाकर रंगोली डिजाइन को कंप्लीट करें। यह डिजाइन न केवल सुंदर दिखेगी बल्कि धार्मिक रूप से भी शुभ मानी जाती है।

इसे भी पढ़े- नवरात्रि में बनाएं रंगोली की ये 6 शानदार डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

फूलों वाली रंगोली

नवरात्रि में रंगोली न मिले तो क्या हुआ आप इस तरह की खूबसूरत फूलों वाली रंगोली की डिजाइन भी बना सकती हैं। ये डिजाइन आप आसानी से बना सकती हैं और घर के मेन डोर में इस तरह के डिजाइन दिखने में बहुत शानदार और पारंपरिक लगता है। बनाने में सरल और दिखने में खूबसूरत ये डिजाइन आपके मेन डोर की लुक बदल देगी।

घट स्थापना लिखी हुई रंगोली

रंगोली की ये डिजाइन दिखने में बहुत सरल और खूबसूरत है। अगर आपको ज्यादा बड़ी या भरी हुई रंगोली की डिजाइन नहीं बनानी है, तो आप इस तरह की खूबसूरत, सिंपल और सोबर डिजाइन में घट स्थापना लिखी हुई रंगोली की डिजाइन बना सकती हैं।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

शादी में चमकेंगी आप ही आप, पहनें राशि खन्ना सी सुंदर मिरर वर्क लहंगा
Golden Clutch: गोल्डन क्लच के 5 सुंदर डिजाइंस, साड़ी-लहंगा पर करेंगे खूब मैच