Published : Jan 26, 2023, 08:39 AM ISTUpdated : Jan 26, 2023, 08:40 AM IST
दिल्ली : आज देश अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पूरे भारत को दुल्हन की तरह सजाया गया। ऐसे में हम आपको दिखाते हैं तिरंगे में रंगी भारत की 5 तस्वीरें...
सबसे पहले नजर डाले हैदराबाद के चारमीनार की खूबसूरत तस्वीर पर। जहां तिरंगे के रंग से चारमीनार को खूबसूरत लाइटों से रंग दिया गया।
27
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के सबसे लोकप्रिय छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को भी खूबसूरत ट्राई कलर रंगों से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सजाया गया।
37
नई दिल्ली का दिल यानी कि रायसीना की पहाड़ी को भी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दुल्हन की तरह सजाया गया। देखें इसकी खूबसूरत तस्वीर।
47
बुधवार को भारत के 74 वें गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर हैदराबाद के काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन को तिरंगे के रंग में रंगा गया।
57
मुंबई में स्थित मुंबई स्टॉक एक्सचेंज की बिल्डिंग को भी खूबसूरत ट्राई कलर लाइटों से सजाया गया, जो बेहद ही खूबसूरत लग रहा है।
67
देश की सर्वोच्च अदालत यानी कि सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली को भी तिरंगे के खूबसूरत रंगों से रंगा गया। जहां उसके गुम्मत पर केसरिया रंग, बीच में सफेद और पूरी बिल्डिंग को हरे रंग की लाइटों से सजाया गया।
77
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नागपुर का विधान भवन भी रोशनी से जगमगाया। देखें खूबसूरत तस्वीर
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.