
Chhath Puja Saree Idea: छठ पूजा बिहार का एक पवित्र महापर्व है। इसमें निर्जला व्रत करके सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा-अर्चना की जाती है। इस मौके पर व्रती की ओर से पहनी जाने वाली साड़ी न सिर्फ पारंपरिक खूबसूरती का प्रतीक है, बल्कि श्रद्धा और संस्कृति की भी झलक पेश करती है। बिहार की हस्तकला वाले हैंडलूम, और सिल्क की साड़ियां बहुत ही ज्यादा फेमस हैं। यहां पर हम आपको यहां बनाई जाने वाली 5 साड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप इस छठ पूजा में पहनकर खुद को निखार सकती हैं।
इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर की पहचान 'भागलपुरी सिल्क (जिसे तसर सिल्क भी कहा जाता है) बिहार की प्रमुख साड़ियों में से एक है। यह साड़ी बहुत ही सॉफ्ट होता है। इसे सुबह-सुबह घाट पर पहनकर जा सकती हैं। आप मैरुन, गोल्डन या फिर ऑरेंज कलर की भागलपुरी साड़ी खरीद सकती हैं। जो सूर्य-पूजा के माहौल में बेहद खूबसूरत दिखें।
मधुबनी कला बिहार की लोक कला है, और अब सिल्क साड़ियों पर भी देखने को मिलती है। मधुबनी सिल्क साड़ियों पर सूरज, कमल, मोर, मछली जैसे चित्र बने होते हैं, जो छठ पूजा की प्रकृति-केंद्रित और भक्ति-मूलक भावना से मेल खाते हैं। आप ऑरेंज कलर, रेड या फिर येलो मधुबनी प्रिंट साड़ी चुन सकती हैं।
बेटीक तकनीक (wax-resist dyeing) बिहार की साड़ियों में नई जान ला रही है। यह साड़ी लाइट फैब्रिक की होती है। व्रत के दौरान यह आपको कंफर्टेबल रखेगी। आप इसे वाइब्रेंट ऑरेंज, मस्टर्ड या अर्थी ग्रीन रंग में चुन सकती हैं, जो मॉर्डन और ट्रेडिशनल का मेल है।
और पढ़ें: 10x एलीगेंट लगेगा ब्लाउज, शॉर्ट+लॉन्ग स्लीव के 6 डिजाइन करें ट्राय
बावन बुटी साड़ी अपनी बारिक और फ्लोरल प्रिंट के साथ-साथ ज्यामितीय बुनावट के लिए फेसम है। यह साड़ी हल्की होती है। छठी पूजा के लिए बावन बुटी साड़ी भी आप चुन सकती हैं। आप इसे पेस्टल पीलो, पीच या सॉफ्ट रेड रंग में ट्राई कर सकती हैं।
लिनन साड़ी का ट्रेंड इन दिनों काफी पॉपुलर है। भागलपुर की लिनन साड़ियां पारंपरिक और मॉडर्न दोनों टच देती हैं। अगर आप स्टाइल और संस्कृति का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहती हैं तो यह साड़ी आपके लिए सही ऑप्शन है।
इसे भी पढ़ें: साड़ी में दिखें स्लिम और ग्रेसफुल, छठ पर पहनें आम्रपाली सी 7 साड़ियां
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.