माथे पर चंदन का लेप लगाने से मिलेंगे 5 अद्भुत फायदे! आजमा कर देखें

Published : Mar 20, 2025, 11:16 PM IST
face

सार

Beauty Tips: चंदन का लेप माथे पर लगाने से सिरदर्द, तनाव और अनिद्रा से राहत मिलती है। यह शरीर का तापमान कम करता है और एकाग्रता बढ़ाता है।

Benefits of Applying Sandalwood Paste: चंदन का इस्तेमाल आमतौर पर पूजा-पाठ में किया जाता है। इसके अलावा यह त्वचा के लिए भी काफी कई तरह से फायदेमंद होता है, इसलिए चंदन को ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी इस्तेमाल किया जाता है। लोग माथे पर चंदन का तिलक लगाते हैं। आप माथे पर चंदन का लेप भी लगा सकते हैं, जिसके कई तरह के फायदे मिलेंगे। इसमें कई एंजाइम और पोषक तत्व होते हैं, इसलिए चंदन का इस्तेमाल पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे पेचिश, गैस्ट्रिक आदि के लिए भी किया जाता है। चंदन का तेल भी काफी फायदेमंद होता है। चंदन के औषधीय गुणों की मात्रा की बात करें तो यह चंदन की गुणवत्ता और उसके प्रकार (सफेद चंदन, लाल चंदन, पीला चंदन) पर निर्भर करता है।

चंदन की खुशबू बेहद सुखद एहसास देती है। वहीं, इसके गुण सेहत के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। इसका इस्तेमाल लोग कई तरह से करते हैं। लोग घर में भी खुशबू के लिए चंदन के तेल का इस्तेमाल करते हैं। फिलहाल आइए जानते हैं कि माथे पर चंदन का लेप लगाने से किन समस्याओं से राहत मिल सकती है।

गर्मियों में सिरदर्द से राहत

चंदन ठंडी प्रकृति का होता है, इसलिए इसका लेप माथे पर लगाने से गर्मियों में सिरदर्द से काफी राहत मिलती है और मांसपेशियों का तनाव भी कम होता है। इसकी खुशबू से दिमाग भी शांत होता है और बेचैनी कम होती है।

शरीर का तापमान कम होता है

गर्मी के दिनों में शरीर का तापमान बढ़ने की समस्या काफी देखने को मिलती है। अगर सामान्य बुखार भी हो तो माथे पर चंदन का लेप लगाने से काफी राहत मिलती है और शरीर का तापमान भी कम होता है।

नींद न आने की समस्या कम होगी

जिन लोगों को रात में नींद न आने की समस्या कम होती है, उनके लिए भी माथे पर चंदन का लेप लगाना फायदेमंद होता है। जिससे आप ज्यादा एक्टिव और तरोताजा महसूस करते हैं।

एकाग्रता बढ़ती है

माथे पर चंदन का लेप लगाने से ठंडक मिलती है और तनाव दूर होता है, जिससे नकारात्मक विचारों से बाहर निकलने में भी मदद मिलती है और एकाग्रता भी बढ़ती है। इसकी खुशबू से आपको आराम भी मिलता है।

दिमाग के लिए फायदेमंद

माथे पर चंदन लगाने से तनाव दूर होता है, अनिद्रा से राहत मिलती है, एकाग्रता बढ़ती है और इसकी खुशबू से नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है। इसके सुखदायक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पूरे मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बारिश में पैरों की ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, आज ही बदलें अपनी आदतें
पहली बारिश में कीचड़ से गंदे हो गए व्हाइट शूज? इन आसान तरीकों से फिर बनाएं नए जैसे