- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Floor Lenght Anarkali:टॉल गर्ल के लिए फ्लोरल लेंथ 5 अनारकली डिजाइंस, होली पर पहन दिखाएं तेवर
Floor Lenght Anarkali:टॉल गर्ल के लिए फ्लोरल लेंथ 5 अनारकली डिजाइंस, होली पर पहन दिखाएं तेवर
Anarkali Suit Designs: अगर आपकी हाइट अच्छी है, तो फिर फ्लोर लेंथ अनारकली सूट आपके लिए परफेक्ट होगा। यह काफी रॉयल और ग्रेसफुल लुक देती हैं। यहां पर हम 5 डिजाइंस दिखा रहे हैं, जिसमें से अपने लिए चुन सकती हैं।

होली का त्योहार रंगों के साथ स्टाइल दिखाने का भी मौका देता है। अगर आपकी हाइट लंबी है, तो फिर इस होली या फेस्टिवल में Floor Length Anarkali आपके लिए परफेक्ट आउटफिट साबित हो सकती है। लंबी कद-काठी पर फ्लोर लेंथ अनारकली सूट काफी जचती है। यहां देखें कुछ बेहतरीन ऑप्शन।
मल्टी प्रिंट फ्लोर लेंथ अनारकली
यह फ्लोर लेंथ अनारकली सूट ब्राइट मल्टीकलर प्रिंट के साथ बेहद रॉयल और फेस्टिव लुक देता है। हैवी घेर और ट्रेडिशनल पैटर्न इसकी खूबसूरती को और निखारते हैं, जबकि पर्पल दुपट्टा पूरे आउटफिट में एलिगेंस जोड़ता है। होली, वेडिंग फंक्शन या फेस्टिव सीजन के लिए यह अनारकली परफेक्ट चॉइस है, खासकर टॉल गर्ल्स पर इसका फ्लो और भी ग्रेसफुल लगता है।
पिंक डबल लेयर फ्लोर अनारकली
अगर आप थोड़ा सा फ्यूजन लुक चाहती हैं, तो डबल लेयर फ्लोर लेंथ अनारकली ऑप्शन में रख सकती हैं। पिंक कलर में यह फ्लोरल डबल लेयर अनारकली सूट समर के लिए परफेक्ट आउटफिट हैं। इसके साथ आप पिंकिस मेकअप रखें। पर्व त्योहार के साथ डे आउट में इस तरह के सूट डिजाइन पहन सकती हैं।
डीप पर्पल और डस्टी रोज शेड्स अनारकली
यह फ्लोर लेंथ अनारकली सूट डीप पर्पल और डस्टी रोज शेड्स में बेहद एलिगेंट और रॉयल लुक दे रहा है। नेकलाइन और बॉडिस पर की गई बारीक एंब्रॉयडरी इसे क्लासी टच देती है, जबकि फ्लोई घेर इसकी ग्रेस को और बढ़ाता है। मैचिंग दुपट्टे के साथ यह आउटफिट वेडिंग फंक्शन, फेस्टिव सीजन या पार्टी के लिए परफेक्ट चॉइस है, खासकर टॉल गर्ल्स पर इसका फॉल और भी शानदार नजर आता है।
व्हाइट फ्लोर लेंथ अनारकली
होली पर व्हाइट पहनने का अलग ही ट्रेंड है। कलरफुल रंगों के बीच सफेद एथनिक वियर सबका ध्यान आकर्षित करती हैं। आप कॉटन या शिफॉन फैब्रिक में अनारकली सूट रेडीमेड मार्केट से खरीद सकती हैं, या फिर टेलर से सिलवा सकती हैं। इसके साथ रेड दुपट्टा जोड़कर होली की ब्यूटी में तड़का लगाएं।