
Smart Tips To Clean Bathroom: बरसात के मौसम में घर की सफाई से ज्यादा बाथरूम की साफ-सफाई का ध्यान रखना पढ़ता है। लगातार नमी, कम धूप और हवा की कमी के कारण यहां सीलन, फंगस, बदबू और पीले दाग तेजी से बनने लगते हैं। अगर समय-समय पर सफाई न की जाए तो बैक्टीरिया भी तेजी से पनप सकते हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान आदतें अपनाकर आप अपने बाथरूम को हमेशा साफ, चमकदार और फ्रेश रख सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान तरीके, जिनसे मानसून में भी आपका बाथरूम नए जैसा दिखेगा।
बरसात में बाथरूम की टाइल्स और फर्श पर नमी ज्यादा देर तक बनी रहती है, जिससे फिसलन और गंदगी बढ़ जाती है। रोजाना फर्श को बाथरूम क्लीनर या हल्के डिसइंफेक्टेंट से साफ करें। सफाई के बाद फर्श को सूखा रखने की कोशिश करें ताकि दाग और फंगस बनने की संभावना कम हो।
बाथरूम में जमा नमी ही बदबू और फफूंदी की सबसे बड़ी वजह होती है। नहाने के बाद कुछ देर तक एग्जॉस्ट फैन चलाएं या खिड़की खुली रखें। इससे हवा का प्रवाह बना रहेगा, एक्स्ट्रा नमी बाहर निकलेगी और बाथरूम लंबे समय तक ताजा महसूस होगा।
इसे भी पढ़ें- बच्चे को है एलर्जी? घर में भूलकर भी न लगाएं ये 5 पौधे, बढ़ सकती है परेशानी
बरसात के मौसम में ड्रेन में गंदगी और बदबू जल्दी जमा हो सकती है। सप्ताह में कम से कम एक-दो बार ड्रेन और कमोड को अच्छी तरह साफ करें। इससे बदबू कम होगी और पाइपलाइन में गंदगी जमा होने के चांस भी घटेगी।
दीवारों, टाइल्स के जोड़ और कोनों में काले धब्बे या फफूंदी दिखाई दे तो उसे नजरअंदाज न करें। शुरुआत में ही अच्छी तरह साफ करने से यह ज्यादा नहीं फैलती। रोजाना सफाई से बाथरूम की चमक बनी रहती है और दीवारें भी लंबे समय तक अच्छी दिखती हैं।
इसे भी पढ़ें- Aesthetic Mirror Frame: एस्थेटिक मिरर फ्रेम की ट्रेंडी डिजाइन, GenZ गर्ल्स देखें पसंद की डिजाइन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.