रसोई के चिपचिपे तेल के दागों से परेशान? बेकिंग सोडा, सिरका, नींबू, नमक, आटा और डिशवॉश जैसे घरेलू उपायों से बर्तनों को नए जैसा चमकाएँ।
रसोई में तेल के जिद्दी दाग सबसे बड़ी परेशानी होते हैं। खासकर तवे, कढ़ाई, प्लेट्स और गैस स्टोव पर जमी चिकनाई को हटाना मुश्किल होता है। खाना बनाने वाले बर्तनों के अलावा जिस बर्तन में तेल रखते हैं, वो भी तेल रखने के कारण चिपचिपे और गंदे हो जाते हैं। इन तेल के चिकनाई वाले बर्तनों को साफ करने के लिए हम आपके साथ कुछ आसान और घरेलू ट्रिक्स अपनाकर आप अपने बर्तनों को नए जैसा चमका सकते हैं। चलिए तेल के बर्तनों का साफ करने के कुछ गजब के ट्रिक और हैक्स आपको बताते हैं।
1. बेकिंग सोडा और सिरका का कमाल
1 टेबलस्पून बेकिंग सोडा और 2 टेबलस्पून सफेद सिरका को मिलाएं।
इस मिश्रण को दाग वाली जगह पर लगाएं और 10-15 मिनट तक छोड़ दें।
अब स्पंज या ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें और धो लें।
यह तेल और जमी हुई ग्रीस को आसानी से हटा देता है।
2. नींबू और नमक से जिद्दी दाग हटाएं
आधा नींबू लें और इसमें थोड़ा नमक डालें।
इसे तेल लगे बर्तनों पर रगड़ें और फिर गर्म पानी से धो लें।
इससे बर्तन न केवल साफ होंगे बल्कि चमकदार भी दिखेंगे।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.