अलमारी में पड़े पुराने ब्लाउज अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, लेकिन थोड़ी क्रिएटिविटी से इन्हें नए और उपयोगी रूप में बदला जा सकता है। खासकर बनारसी, सिल्क या एंब्रॉयडरी वाले ब्लाउज का कपड़ा काफी रिच होता है, जिसे फेंकने की बजाय रियूज करना समझदारी है। इससे न सिर्फ पैसे की बचत होती है, बल्कि आप अपने पुराने आउटफिट्स को नया स्टाइल भी दे सकती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसे आसान और ट्रेंडी तरीके, जिनसे आप पुराने ब्लाउज को दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं।