
Old Curtain Reuse Tips: घर में अक्सर पुराने पर्दे बदल दिए जाते हैं, लेकिन उन्हें फेंक देना समझदारी नहीं है। थोड़ी सी क्रिएटिविटी और स्मार्ट सोच से इन्हीं पुराने पर्दों को आप घर की सजावट, स्टोरेज और रोजमर्रा के कामों में दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। खासकर अगर पर्दे कॉटन, सिल्क या नेट के हैं, तो उनसे कई उपयोगी और खूबसूरत चीजें बनाई जा सकती हैं। आइए जानते हैं 5 आसान और काम की आइडियाज, जिनसे पुराने पर्दों को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।
पुराने पर्दों के कपड़े से आप आसानी से कुशन कवर और पिलो कवर सिलवा सकते हैं। अगर पर्दे पर सुंदर प्रिंट या एम्ब्रॉयडरी है, तो यह आपके लिविंग रूम को नया लुक देगा। मैचिंग कुशन कवर सोफे की सजावट को और भी अट्रैक्टीव बना देते हैं।
थोड़ा मोटा या डिजाइन वाला पर्दा टेबल रनर या प्लेस मैट बनाने के लिए सही होता है। इसे परफेक्ट साइज में काटकर किनारों की सिलाई करवा लें। यह आपके डाइनिंग एरिया को रॉयल और सजा-संवरा लुक देगा।
इसे भी पढ़ें- नॉन-स्टिक पैन की कोटिंग खराब? फेंके नहीं बनाएं त्योहारों के लिए डेकोरेटिव आइटम
कॉटन या मजबूत कपड़े वाले पर्दों से आप स्टोरेज बैग, ग्रोसरी बैग या अलमारी ऑर्गनाइजर बनवा सकते हैं। इससे प्लास्टिक बैग की जरूरत भी कम होगी और घर में चीजें व्यवस्थित रहेंगी।
अगर पर्दे नेट या हल्के कपड़े के हैं, तो उन्हें बालकनी या गार्डन में डेकोरेटिव बैकड्रॉप की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। हल्की लाइट्स के साथ इन्हें सजाने से शाम का माहौल बेहद खूबसूरत लगेगा।
इसे भी पढ़ें- Plastic Bottle Reuse Hacks: प्लास्टिक बोतल के देसी जुगाड़, बड़े काम आएंगे 5 हैक
पुराने पर्दों के रंगीन कपड़े से बच्चों के लिए टॉय स्टोरेज पाउच, डॉल हाउस पर्दे या क्राफ्ट प्रोजेक्ट बनाए जा सकते हैं। यह बच्चों की क्रिएटिविटी बढ़ाने का भी अच्छा तरीका है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.