जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत संतान की लंबी आयु के लिए महिलाएं रखती हैं। इस मौके पर वो महिलाएं नए कपड़े पहनकर और मेहंदी लगाकर पूजा-पाठ करती हैं। तो चलिए बताते हैं आपको 7 मेहंदी डिजाइन जिसे आसानी से अपने हाथों पर बना सकती हैं।
6 और 7 अक्टूबर को जितिया का पर्व मनाया जा रहा है। कुछ लोग जहां इस व्रत को 6 तारीख को कर रहे हैं। वहीं 7 को बिहार के कई हिस्से में इसे महिलाएं कर रही हैं। जितिया में मेहंदी लगाने की परंपरा है। तो चलिए दिखाते हैं आपको 7 मेहंदी डिजाइन जिससे अपने हाथों को सजा सकती हैं।
27
फुल हैंड मेहंदी डिजाइन
अगर को हाथों पर भरी-भरी मेहंदी पसंद है तो इस डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं। पूरे हाथों को कवर किए हुए इस मेहंदी डिजाइन को बनाना काफी आसान है। बस गौर से इसे देखें और बनाएं।
37
चक्र मेहंदी डिजाइन
अगर आप अपने हाथों पर कुछ सिंपल लेकिन स्टालिश मेहंदी डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इसे कॉपी कर सकती हैं। चक्र स्टाइल में बने डिजाइन में छोटी-छोटी डिटेलिंग की गई है। फिर बिंदी की लड़ियां बनाकर इसे जोड़ा गया है।
47
हाफ हैंड मेहंदी डिजाइन
यहां पर मेहंदी डिजाइन की दो तस्वीरें दी गई हैं। फ्रंट हैंड पर आप फ्लावर डिजाइन बनाकर उंगलियों पर हैवी डिजाइन बना कती हैं। वहीं बैंक हैंड पर फ्लावर को जोड़ते हुए लड़ियां उंगली तक बनाएं।
57
फ्लावर एंड लीव डिजाइन
फूल और पत्तियों को जोड़कर बनाई गई ये मेहंदी डिजाइन आप फ्रंट और बैक हैंड दोनों जगह पर लगा सकती हैं। अगर आपको मेहंदी लगानी आती है तो घर पर बड़े आराम से बना सकती हैं। नहीं तो प्रोफेशनल की मदद ले सकती हैं।
67
मोटिफ्स एंड सिंपल मेहंदी डिजाइन
यहां पर दो मेहंदी डिजाइन दी गई हैं। एक रचनात्मकता से भरी हुई मेहंदी डिजाइन है। जिसे मोटिफ्स डिजाइन कहते हैं और एक सिंपल है। चौकोर ब्लॉक में अलग-अलग डिटेलिंग की गई है। आप दोनों डिजाइन को फ्रंटऔर बैक हैंड में बनवा सकती हैं।
77
सिंपल मेहंदी डिजाइन
अगर आपके पास टाइम नहीं है और फटाफट मेहंदी डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इस डिजाइन को बनवा सकती हैं। कम टाइम में बनने वाली सबसे खूबसूरत मेहंदी डिजाइन है ये।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.