Tringa Saree Designs: गणतंत्र दिवस पर स्कूल टीचर के लिए 7 साड़ी, पहन फ्लॉन्ट करें देशभक्ति

Published : Jan 23, 2026, 04:52 PM IST
7 Tiranga Saree Designs

सार

Republic Day Saree Designs: गणतंत्र दिवस पर अगर पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगना हो, तो साड़ी या सूट परफेक्ट ऑप्शन है। यहां पर हम आपको 7 साड़ी डिजाइंस बताएंगे जिसे आप इस गणतंत्र दिवस पर पहनकर स्कूल जा सकती हैं। 

Tiranga saree Designs: 26 जनवरी को हमारा देश गणतंत्र दिवस मनाता है। स्कूल, कॉलेज और कार्यस्थल पर झंडा फहराया जाता है। इस मौके पर कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे लोगों कि कोशिश हो रही होती है कि वो कुछ ऐसा पहने जिसमें देशभक्ति नजर आएं, खासकर स्कूल टीचर और प्रोफेसर। अगर आप भी एजुकेशन फिल्ड में कार्यरत हैं और तिरंगा पैटर्न में साड़ी पहनना चाहती है, तो यहां पर हम आपको कुछ डिजाइंस दिखाएंगे जिसे आप अपने पसंद का चुन सकती हैं।

तिरंगा कॉटन साड़ी

यहां पर दो साड़ी डिजाइंस दिए गए हैं, जिसे तिरंगा के कलर के पैटर्न में बनाया गया है। व्हाइट, ग्रीन और ऑरेंज मिक्स साड़ी काफी स्टाइल के साथ-साथ देशभक्ति के रस डूबे हुए नजर आती है। पहली डिजाइन में व्हाइट साड़ी के बॉर्डर पर ग्रीन-ऑरेंज झाड़ी पैटर्न बनाया गया है और बूटी का प्रिंट दिया गया है। वहीं दूसरे में हाथ का प्रिंट ग्रीन और ऑरेंज में बनाया गया है। इस तरह की साड़ी आप 500-3000 रुपए में खरीद सकती हैं।

तिरंगा बॉर्डर व्हाइट साड़ी

तिरंगा बॉर्डर वाली व्हाइट साड़ी स्कूल टीचर्स के लिए परफेक्ट चॉइस है। कॉटन या खादी फैब्रिक में ऐसी साड़ियां आपको 1000 रुपये के अंदर आसानी से मिल जाती हैं। पहली डिजाइन में बॉर्डर पर ग्रीन और ऑरेंज स्ट्राइप्स दिए गए हैं, जबकि पल्लू पर ग्रीन कलर की पतली-पतली लाइन्स बनाई गई हैं। वहीं दूसरी डिजाइन में व्हाइट साड़ी पर तिरंगा बॉर्डर दिया गया है, जो इसे बेहद अट्रैक्टिव और एलिगेंट लुक देता है।

तिरंगा मैप एंड बर्ड डिजाइंस साड़ी

यहां ऊपर दो डिजाइन दिखाए गए हैं। पहली साड़ी में व्हाइट बेस पर ब्लैक लाइनिंग पैटर्न दिए गए हैं, जो मैप की तरह लग रहा है और उसमें तिरंगा कलर का एरो प्रिंट बनाया गया है। बीच-बीच में ग्रीन और आरेंज बूटी डिजाइन भी बनाया गया है। वहीं दूसरी साड़ी की बात करें तो यह काफी अट्रैक्टिव है। इसमें बॉर्डर पर ग्रीन डिजाइन बनाया गाय है और पूरी साड़ी पर सफेद, ऑरेंज और ग्रीन बर्ड बनाया गया है। पल्लू पर स्ट्रैप्स प्रिंट दिए गए हैं। इस तरह की साड़ी भी आप 15 सौ के अंदर खरीद सकती हैं।

और पढ़ें: Hairstyle For Teacher: गणतंत्र दिवस पर टीचर लगेंगी प्यारी नारी, बनाएं 5 हेयरस्टाइल

 18kt गोल्ड में बनवाएं दुल्हन के लिए मांग टीका, 10gm में देखें डिजाइंस

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गीता कपूर के 6 हेयरस्टाइल, गोल मटोल चेहरे को देंगे स्लिम लुक
भगवान जगन्नाथ से जुड़े 50 बच्चों के नाम, हर नाम का अर्थ भी है खास