Fishy Smell From Air Cooler: कूलर से आ रही है मछली जैसी बदबू? दूर करने के लिए अजमाएं 8 घरेलू तरीके

Published : Jun 04, 2026, 12:16 PM IST
Tips to Remove Fishy

सार

Tips to Remove Fishy: क्या आपके कूलर से मछली जैसी बदबू आ रही है? क्या पानी बदलने के बाद भी समस्या दूर नहीं हो रही? जानिए 8 आसान घरेलू तरीके, जिनकी मदद से एयर कूलर की बदबू, बैक्टीरिया और फफूंदी को दूर किया जा सकता है। कूलिंग पैड्स की सफाई से लेकर सिरका और बेकिंग सोडा के उपयोग तक, ऐसे करें कूलर के बदबू को दूर। 

Tips to Remove Fishy: गर्मी के मौसम में एयर कूलर घर को ठंडा करता है और गर्मी से बताता है, लेकिन लंबे समय चलते रहने से कई बार इससे मछली जैसी तेज बदबू आने लगती है। यह समस्या आमतौर पर गंदे पानी, फफूंदी, बैक्टीरिया, शैवाल (Algae) या लंबे समय तक साफ-सफाई न करने के कारण होती है। बदबूदार कूलर न केवल कमरे का हवा खराब करता है, बल्कि हेल्थ पर भी असर डाल सकता है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 8 प्रभावी तरीके, जो कूलर से मछली जैसी बदबू को दूर करने में मदद करेंगे।

कूलर का पानी तुरंत बदलें

कूलर में कई दिनों तक जमा पानी बैक्टीरिया और फंगस का घर बन जाता है। यही कारण है कि उससे मछली जैसी महक आने लगती है। सबसे पहले टैंक का पुराना पानी निकालें और उसमें ताजा व साफ पानी भरें। सप्ताह में कम से कम एक बार पानी बदलना जरूरी है।

टैंक की अच्छी तरह सफाई करें

केवल पानी बदलना काफी नहीं होता। कूलर के टैंक की दीवारों पर गंदगी और शैवाल (काई) जमा हो सकते हैं। ब्रश और हल्के साबुन की मदद से टैंक को अच्छी तरह साफ करें। सफाई के बाद साफ पानी से धोकर ही दोबारा यूज करें।

इसे भी पढ़ें- Zepto-Blinkit Bag Home Decor: कूड़ा समझकर फेंके नहीं! Zepto-Blinkit बैग से बनाएं स्टाइलिश होम आइटम्स

सिरके का यूज करें

सफेद सिरका नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है। कूलर के टैंक में थोड़ा सिरका मिलाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी निकालकर टैंक साफ कर लें। इससे बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया कम हो जाते हैं।

कूलिंग पैड्स को साफ करें

कूलिंग पैड्स में धूल, गंदगी और नमी जमा होने से भी बदबू बढ़ सकती है। पैड्स को निकालकर साफ पानी से धोएं। अगर वे बहुत पुराने या खराब हो चुके हैं तो उन्हें बदल देना अच्छा रहेगा।

बेकिंग सोडा यूज करें

बेकिंग सोडा बदबू सोखने में मदद करता है। कूलर के टैंक में एक से दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। बाद में पानी बदल दें। इससे बदबू काफी हद तक कम हो सकती है।

पाइप और वाटर लाइन की जांच करें

कई बार पानी सप्लाई करने वाले पाइप में गंदगी या फफूंदी जम जाती है। ऐसे में बदबू लगातार बनी रहती है। पाइप और वाटर लाइन को समय-समय पर साफ करें और जरूरत पड़ने पर बदलते लहें।

कूलर को धूप में सुखाएं

यदि कूलर लंबे समय तक बंद रहता है, तो उसके अंदर नमी जमा हो सकती है। सफाई के बाद कूलर को कुछ घंटों के लिए धूप में खुला छोड़ दें। इससे फफूंदी और बैक्टीरिया की ग्रोथ कम होती है।

कूलर एसेंस यूज करें

कूलर की अच्छी तरह से सफाई करने के बाद टंकी में पानी डालें। अब पानी में अपने पसंद का कूलर एसेंस की एक-दो बूंद डालें। इससे भी हवा में अच्छी खूशबू आएगी और मछली जैसी महक दूर होगी।

इसे भी पढ़ें- Cooler Cooling Tips: गर्मी में कूलर भी हो गया फेल? उमस भगाने के ये 5 तरीके देंगे AC जैसी कूलिंग

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

शैंपू में मिलाएं ये खास तेल, सफेद बाल होंगे कम और पाएं रुई से सॉफ्ट हेयर
आस्तीन में हल्का सा डिजाइन दिखेगा परफेक्ट, रफल ब्लाउज के 6 डिजाइन