AC like Cooling at Home: क्या आपका कूलर भी उमस भरे मौसम में राहत नहीं दे पा रहा? क्या बिना AC के घर को ठंडा रखने का आसान तरीका जानना चाहते हैं? जानिए 5 स्मार्ट टिप्स, जिनकी मदद से कूलर की कूलिंग बढ़ेगी, कमरे की उमस कम होगी और गर्मी के दिनों में घर ज्यादा ठंडा और आरामदायक महसूस होगा।
AC like Cooling at Home: गर्मी के मौसम में कई बार कूलर चलाने के बावजूद घर में उमस बनी रहती है। खासकर मानसून से पहले और अधिक नमी वाले दिनों में कूलर की ठंडी हवा भी राहत नहीं दे पाती। ऐसे में कुछ आसान और स्मार्ट उपाय अपनाकर आप बिना एसी के भी कमरे को ज्यादा ठंडा और आरामदायक बना सकते हैं। ये तरीके न केवल उमस कम करने में मदद करते हैं, बल्कि कूलर की कूलिंग को भी बेहतर बनाते हैं।

क्रॉस वेंटिलेशन का रखें ध्यान

अगर कमरे में हवा के आने और जाने का सही रास्ता नहीं होगा तो कूलर सही ढंग से काम नहीं कर पाएगा। एक खिड़की या दरवाजा थोड़ा खुला रखें ताकि गर्म और नम हवा बाहर निकल सके। इससे कमरे में ताजी हवा का प्रवाह बना रहेगा और कूलर की ठंडक बेहतर महसूस होगी।
इसे भी पढ़ें- कूलर जैसी हवा देने लगा है AC? कूलिंग बढ़ाने के लिए करें ये 7 काम
कूलर की घास और टैंक की सफाई करें
कूलर के पैड्स या घास में धूल और गंदगी जमा होने पर हवा का फ्लो कम हो जाता है। साथ ही टैंक का पानी भी जल्दी खराब हो सकता है। नियमित सफाई करने से कूलर की स्पीड बढ़ती है और हवा ज्यादा ठंडी महसूस होती है। साफ पानी और साफ पैड्स बेहतर कूलिंग देने में मदद करते हैं।
दोपहर में धूप को कमरे में आने से रोकें
सीधी धूप कमरे का तापमान तेजी से बढ़ा देती है। खिड़कियों पर मोटे पर्दे, ब्लाइंड्स या सन-प्रोटेक्टिव फिल्म का यूज करें। इससे कमरे में गर्मी कम आएगी और कूलर को ठंडा बनाए रखने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
सीलिंग फैन और कूलर को साथ में चलाएं

इसे भी पढ़ें- Moisture Free Coolers: चिपचिपी गर्मी से पाएं तुरंत राहत, बजट में देखें 5 मॉइस्चर-फ्री कूलर ऑप्शन
कई लोग सोचते हैं कि फैन और कूलर साथ चलाने से फायदा नहीं होता, लेकिन सही दिशा में चलाया गया पंखा ठंडी हवा को पूरे कमरे में फैलाने में मदद करता है। इससे कूलिंग का असर तेजी से महसूस होता है और उमस भी कम लगती है।
कमरे में नमी कम रखें
उमस बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है एक्स्ट्रा नमी। गीले कपड़े कमरे में न सुखाएं और अनावश्यक पानी का यूज कम करें। यदि संभव हो तो एग्जॉस्ट फैन का उपयोग करें। इससे हवा में मौजूद एक्स्ट्रा नमी कम होगी और वातावरण ज्यादा ठंडा लगेगा।
