A-Line Kurti Fashion: गणेश चतुर्थी पर पाना है संस्कारी लुक, A-लाइन सूट के देंखे 8 डिजाइंस

Published : Aug 22, 2025, 07:44 AM IST
A-line Suit Designs

सार

A-line Suit Trends में फ्लोरल, लहरिया और लेस वर्क वाले डिजाइन शामिल हैं। ये सूट प्लाजो, स्कर्ट या व्हाइट लेस के साथ ट्रेंडी और कंफर्टेबल लुक देते हैं। गणपति पूजा-पंडाल या ऑफिस के लिए परफेक्ट, और 2000 रुपये के अंदर मिल जाते हैं।

A-line Suit Designs: 27 अगस्त को पूरे देश में गणपति बप्पा का स्वागत धूमधाम से किया जाएगा। पंडालों से लेकर घरों तक बप्पा मेहमान बनकर आएंगे। उनके स्वागत में जहां घर की सजावट की जाती है, वहीं महिलाएं भी खुद को सजाती-संवारती हैं। नए एथनिक परिधानों में वे बप्पा की पूजा-अर्चना करती हैं और उनके लिए भोग तैयार करती हैं। साड़ी के अलावा महिलाएं सबसे ज्यादा सलवार-सूट पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी इस बार नया सलवार-सूट लेने का सोच रही हैं, तो ए-लाइन सूट डिजाइंस जरूर देखें। ए-लाइन सूट कमर से नीचे धीरे-धीरे फैलता है, जिससे यह बड़े अक्षर 'A' जैसा आकार बनाता है। यह हर बॉडी टाइप पर अट्रैक्टिव लगता है और पहनने के बाद आरामदायक व फ्लोइंग लुक देता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे डिजाइंस दिखा रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं।

घेरेदार A-लाइन कुर्ती विद प्लाजो पैट या स्कर्ट

आजकल चूड़ीदार पजामे के साथ सूट पहनने का फैशन लगभग आउटडेटेड हो चुका है। इसकी जगह ए-लाइन कुर्ती के साथ प्लाजो पैंट या स्कर्ट को स्टाइल किया जा रहा है, जो सूट को फ्लोइंग और मॉडर्न लुक देता है। यहां हम आपको तीन सूट डिजाइंस दिखा रहे हैं, जो गणपति बप्पा के त्योहार पर पहनने के लिए परफेक्ट हैं। इसके अलावा ऑफिस जाने वाली लड़कियां भी इन्हें आसानी से वर्कप्लेस पर कैरी कर सकती हैं। कीमत की बात करें तो ये तीनों डिजाइंस 2000 रुपये से कम में मौजूद हैं।

फ्लोरल और लहरिया प्रिंट ए-लाइन सूट विद प्लाजो पैंट

ए-लाइन सूट में फ्लोरल और लहरिया प्रिंट्स सबसे ज्यादा लड़कियों की पसंद बने हुए हैं। ये प्रिंट्स ताजगी भरा लुक क्रिएट करने में मदद करते हैं। कॉटन हो या शिफॉन, ए-लाइन सूट इन फैब्रिक्स में सबसे प्यारे और अट्रैक्टिव लगते हैं। कॉलर स्टाइल वाले ए-लाइन सूट डेली वियर के साथ-साथ कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए भी परफेक्ट ऑप्शन हैं। इन्हें प्लाजो पैंट के साथ स्टाइल करके आप एकदम कंफर्टेबल और ट्रेंडी लुक पा सकती हैं।

और पढ़ें: हीरे-सा चमकेगा लुक: बिटिया के लिए चुनें लेटेस्ट AD इयररिंग्स डिजाइन

लेस वर्क ए लाइन सूट

लेस वर्क वाले ए-लाइन सूट और कुर्तियां भी आजकल ट्रेंड में हैं। इनमें बॉटम और साइड पर व्हाइट लेस लगाकर सूट को स्टाइलिश टच दिया जाता है। प्लाज़ो पर भी जालीदार लेस या ऑर्गेंजा लेस का इस्तेमाल करके खूबसूरत लुक क्रिएट किया जाता है। इस तरह के ए-लाइन सूट आप किसी भी मौके पर आसानी से कैरी कर सकती हैं। यदि इन्हें कॉटन फैब्रिक में लिया जाए, तो इन्हें डेली वियर के रूप में भी पहन सकती हैं। खास बात यह है कि इस पैटर्न के सूट आपको 1000–2000 रुपये के अंदर आसानी से मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: हरतालिका तीज पर जीतें बहू का दिल, गिफ्ट करें स्टोन वर्क टॉप्स इयररिंग

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Bathroom Door Ideas: बाथरूम के लिए कौन सा दरवाजा है सबसे बेस्ट? लकड़ी, आयरन या एल्यूमिनियम में जानें सही ऑप्शन
इनवर्टर रखने वाली जगह भी लगेगी स्टाइलिश, अपनाएं ये 5 डेकोर आइडिया