
आजकल हर कोई चाहता है कि घर पर ही ऑर्गेनिक सब्जियां उगाई जाएं। टमाटर (Tomato) ऐसी सब्जी है जो लगभग हर घर के खाने में रोज इस्तेमाल होती है। अगर आप इसे बालकनी या टैरेस गार्डन में लगाते हैं तो न सिर्फ ताजा सब्जी मिलेगी बल्कि आपको मार्केट की केमिकल वाली सब्जियों पर भी निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे सिर्फ 1 महीने के अंदर आप टमाटर की भर-भर टोकरी तोड़ सकते हैं।
और पढ़ें- सिंपल साड़ी चमक उठेगी, पहनें ये 7 एथनिक बेल्ट डिजाइन
सबसे पहले तो टमाटर के बीज को 6-8 घंटे पानी में भिगोकर रखें। चाहें तो कॉटन या टिश्यू पेपर में रखकर जर्मिनेशन के लिए 3-4 दिन तक नमी में रखें।
गमले में नीचे छोटे पत्थर या टूटे गमले के टुकड़े डालें ताकि पानी जमा न हो। उसके बाद तैयार मिट्टी का मिक्स भरें। बीज को ½ इंच गहराई पर बोकर हल्की मिट्टी से ढक दें। हल्का पानी छिड़कें। छोटी बालकनी में जगह बचाने के लिए हैंगिंग पॉट या वर्टिकल स्टैंड का इस्तेमाल करें।
और पढ़ें- भर भर के आएंगे अपराजिता गुड़हल के पौधे में फूल, घर की चीजों से बनाकर डालें ये खाद
बीज 7-10 दिन में अंकुरित हो जाएंगे। जब पौधा 4-5 इंच बड़ा हो जाए तो उसे बड़े गमले में शिफ्ट करें। ध्यान रखें पौधों को बालकनी की उस साइड रखें जहां ज्यादा धूप आती हो।
हर 10 दिन में लिक्विड खाद (गोमूत्र, वर्मी कंपोस्ट टी, मटकी का पानी) डालें। ज्यादा पानी न दें, सिर्फ मिट्टी नमी वाली रहनी चाहिए। पौधा बड़ा होने पर उसे स्टिक या रस्सी का सहारा दें ताकि टमाटर का वजन झेल सके।
रोज सुबह धूप में पौधा रखें। प्रूनिंग (कटाई-छंटाई) करते रहें ताकि पौधा मजबूत हो और ज्यादा फूल दे। आप मिट्टी में अंडे का छिलका, केले का छिलका डाल सकते हैं ये कैल्शियम और पोटैशियम देंगे। वहीं अगर पौधे पर कीड़े लगें तो नीम का तेल (Neem Oil Spray) हफ्ते में एक बार छिड़कें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.