
लाइफस्टाइल: भाई दूज में अगर आप सजने के लिए लहंगा, सूट या साड़ी चुन रही हैं तो उसके साथ खास ज्वेलरी जरूर पहनें। स्टेटमेंट ज्वेलरी से लेकर लाइट इयररिंग्स भी आपके लुक को खास बना सकते हैं। एक्ट्रेस मौनी राय की ट्रेंडी और खूबसूरत ज्वेलरी लुक को सस्ते में रीक्रिएट करें और पाएं खूबसूरत लुक।
मौनी रॉय ने अपने रेड लहंगे लुक को एनहाेंस करने के लिए गोल्डन चौड़ी पट्टी का मांग टीका लगाया है। मांग टीके में नीचे की तरफ लटकन भी है। आप भी सिल्वर गोटा पट्टी वाली साड़ी, सूट या लहंगे के लुक को हैवी मांग टीका लगा खूबसूरत बना सकती हैं। आपको गोल्ड प्लेटेड मांग टीका 500 रु के अंदर आसानी से मिल जाएंगे।
भाई दूज के मौके पर अगर आप हल्के आइवरी रंग की साड़ी या फिर सूट पहन रही है तो उसके साथ ऑक्सीडाइज ज्वेलरी पहनें। ऑक्सीडाइज इयररिंग और चोकर हर ट्रेडीशनल आउटफिट में परफेक्ट लुक देंगे। आपको मौनी राय से ऑक्सिडाइज ज्वेलरी सेट 1000 रु के अंदर मिल जाएंगे।
मौनी राय ने ब्लैक कलर की साड़ी के साथ मोती से सजे बैंगल्स पहने हैं। अगर आप हैवी ज्वेलरी नहीं पहनना चाहती तो केवल मोतियों के बड़े बैंगल्स पहन कर भी अपने लुक में चार-चांद लगा सकती है। आप चाहे तो मोतियों से बने कंगन भी चुन सकती है। सिंगल कंगन पहन भी आप भाई दूज में जबरदस्त और जुदा दिखेंगी।
आजकल लड़कियों के बीच हेयर एक्सेसरीज का काफी चलन बढ़ चुका है। अगर आप भी हैवी ज्वेलरी से तंग आ चुकी हैं तो इस बार भाई दूज पर कुछ खास पहनें। मौनी रॉय की तरह गोल्डन और कुंदन से सजे माथापट्टी को बालों में सजाएं। आप चाहे तो साथ में गोल्ड से ही बनी हुई चांद बालियां पहन सकती हैं। ये लुक आपकी साड़ी हो या सूट, सब पर रंग जमा देगा।
अगर भाई दूज में आप गोल्डन कलर की साड़ी या फिर कोई चमकदार साड़ी पहन रही हैं तो उसके साथ हैवी स्टेटमेंट इयररिंग्स पहन सकती है। हैवी इयररिंग्स शानदार लुक देंगे। आप हजार रुपए अंदर ऐसे इयररिंग्स खरीद सकती हैं। बड़े झुमके स्टाइल इयररिंग्स पहन आपको हार की जरूरत महसूस नहीं होगी।
और पढ़ें: सिंगल में डबल का मजा, बेहद खूबसूरत हैं ये 8 बिछिया+पायल के डिजाइन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.