आयोध्या राम मंदिर उद्घाटन के लिए आलिया ने चुनी खास साड़ी, दिखी रामायण की झलक

Published : Jan 22, 2024, 02:32 PM IST
Alia-Bhatt-Ramayan-inspired-saree

सार

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए कई बी टाउन सेलेब्स वहां पहुंचे, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अपने पति रणबीर कपूर के साथ वहां पहुंची। इस दौरान उन्होंने बहुत खास साड़ी पहनी, जिसमें रामायण का चित्रण है।

लाइफस्टाइल डेस्क: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही कई राजनीतिक और बॉलीवुड के सितारे भी वहां पर मौजूद रहे। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी सिने जगत के उन सेलिब्रिटीज में शामिल है, जो सोमवार को भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या पहुंचे। इस दौरान आलिया भट्ट ने बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी और खास बात यह है कि उनकी साड़ी में रामायण का पूरा चित्रण दिखा। आइए आपको बताते हैं आलिया की इस खास साड़ी के बारे में...

आलिया ने कैरी की रामायण इंस्पायर्ड साड़ी

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने लुक के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं, किसी भी स्पेशल ओकेजन के लिए वह बहुत ही स्पेशल ड्रेस चुनते हैं। ठीक इसी तरह से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान नीले रंग की जो साड़ी पहनी वह भी बहुत खास है। दरअसल, इस चैती साड़ी पर प्रिंट या डिज़ाइन नहीं है, लेकिन बॉर्डर पर मोटिफ्स के जरिए रामायण की प्रमुख घटनाओं को दर्शाया गया है। नीले रंग की इस साड़ी पर सिल्वर कलर की हैवी बॉर्डर दी गई है, जिसमें रामायण का चित्रण किया गया है। इसके साथ आलिया भट्ट ने नीले रंग की प्रिंटेड शॉल पहनी। अपने लुक को पूरा करने के लिए छोटे से झुमकी इयररिंग्स पहने और बालों में चोटी बनाकर पीछे जूड़ा बनाया।

 

 

सफेद धोती कुर्ते में नजर आए रणबीर कपूर

आलिया भट्ट की खूबसूरत साड़ी के अलावा रणबीर कपूर भी बेहद स्टाइलिश लुक पर नजर आए। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन के लिए व्हाइट कलर का धोती कुर्ता चुना और इसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर की शॉल कैरी की, जिसमें ब्राउन कलर से चारों तरफ बॉर्डर दिया हुआ है। रणबीर और आलिया के साथ रोहित शेट्टी भी नजर आए, उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहना और उसके साथ ग्रे कलर की जैकेट कैरी की।

और पढ़ें- Ram Puja में सिर्फ 4 रंग के कपड़े का ही करें इस्तेमाल, जानें रोचक रहस्य

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बेड के यूनिक हेडबोर्ड डिजाइन, पुरानी साड़ी फेंकने के बजाय ट्राई करें 7 DIY Ideas
प्लेन लहंगे को अट्रेक्टिव दिखाने के लिए चुनें 6 ब्लाउज डिजाइन