नहीं खर्च करने पड़ेंगे फेशियल पर हजारो रुपए, बस 3 इंग्रेडिएंट्स मिलाकर बनाएं ये जादुई स्प्रे

40 साल के बाद स्किन पर झुर्रियां आने लगती हैं। चेहरे की चमक भी कम हो जाती हैं। लेकिन एक महिला है जिसने बताया कि सिर्फ 3 चीजों को मिलाकर उसने एक ऐसा सॉल्यूशन इंटेंसिव क्रीम तैयार किया है जो उसके स्किन को जवां बना कर रखता है।

 

Nitu Kumari | Published : Jan 20, 2024 3:04 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. 40 क्रॉस करते ही महिलाओं को सबसे ज्यादा चिंता अपने स्किन को लेकर होने लगती है। चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं। इसे छुपाने के लिए वो महंगे-महंगे ट्रीटमेंट लेती हैं। मेकअप पर ज्यादा पैसा खर्च करने लगती हैं। लेकिन घर पर मौजूद कुछ चीजों पर अगर गौर करें तो इसमें ही खूबसूरती का राज छुपा होता है। स्किन केयर एक्सपर्ट 42 वर्षीय मेल्ली ने अपने फॉलोअर्स को बताया कि वो कैसे खुद की स्किन को रिंकल्स फ्री रखती हैं।

मेल्ली कहती है कि वो 42 साल की हैं। लेकिन वो काफी यंग नजर आती हैं। उन्होंने बताया कि सिर्फ तीन चीजों को मिलाकर उन्होंने एक ऐसी चीज तैयार की है जो उनके स्किन को टाइट करता है और नए कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। चेहरे पर मुंहासे आने से रोकता है। उन्होंने बताया कि इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और महंगे फेशियल मिस्ट पर पैसे खर्च करने की जरूर नहीं होगी।

Latest Videos

गुलाब जल के साथ मिलाएं ये दो चीजें 

मेल्ली के टिकटॉक पर 390,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। उन्होंने बताया कि वो एक ऐसा स्प्रे बनाती है जो उनके स्किन का ख्याल रखता है। सबसे पहले उन्होंने एक कांच की बोतल लीं। इसमें उन्होंने गुलाब जल भर दिया। इसके बाद लौंग के तेल की 10 बूंद उसमें मिलाई। फिर लोबान तेल की 10 बूंद बोतल में डालीं। तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद उन्होंने स्प्रे बोतल को बंद क दिया।

लौंग तेल और लोबान तेल के फायदे 

स्किन एक्सपर्ट ने कहा कि लौंग का तेल स्किन से अशुद्धियों को बाहर निकालने में बहुत अच्छा है। यह लालिमा को कम करने के लिए भी बहुत अच्छा है। खास कर यदि आपके मुंहासे हैं तो उसे कम करने यहां तक की रोकने में भी मदद कर सकता है। इससे स्किन हाइड्रेटड रहता है। वहीं, लोबान ऑयल स्किन पर जादुई असर करता है। यह स्किन की कोशिकाओं को सिकुड़ने यानी टाइट होने में मदद करता है। यह स्किन की डेथ सेल्स को हटाकर नए सेल्स के निर्माण में मदद करता है। स्किन के कलर को समान करने के लिए ब्लड फ्लो को बढ़ाता है।

ऐसे करें इस स्प्रे का इस्तेमाल

आप इस स्किन केयर का इस्तेमाल मेकअप से पहले कर सकती हैं। अपने मेकअप को सेट करने के बाद, आप इसे टोनर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। दिन के वक्त कभी भी इसे अपने चेहरे पर स्प्रे कर सकती हैं।

और पढ़ें:

कॉटन का है डिजाइनर सूट? घर में धोते वक्त ना करें 7 गलतियां

Menopause के लक्षण नहीं करेंगे तंग, 50+ की औरत डाइट में लें ये 8 फूड्स

Share this article
click me!

Latest Videos

Haryana New CM: 'मैं शपथ लेता हूं' #Shorts
जानें कहां विसर्जित होंगी Ratan Tata की अस्थियां, क्या थी उनकी अंतिम इच्छा?
नेतागिरी बाहर दिखाओ...डॉ. ने लगा दी सांसद जी की क्लास #Shorts #uttarpradesh
करवाचौथ पर बन रहा 5 राजयोग, 5 राशियों की महिलाओं के लिए होगा लकी । Karwa Chauth 2024
6 बदलाव घटा देंगे Breast Cancer का खतरा #Shorts