इको-फ्रेंडली होते हैं ये सलवार सूट, गर्ल्स में बढ़ रही सबसे ज्यादा डिमांड

All about the lucknowi chikankari salwar suit: लखनवी चिकनकारी कुर्तियां अपनी नाजुक कढ़ाई और आरामदायक फैब्रिक के लिए जानी जाती हैं। यह हर उम्र की महिलाओं के बीच लोकप्रिय हैं और इन्हें फॉर्मल और कैजुअल दोनों तरह के मौकों पर पहना जा सकता है।

Shivangi Chauhan | Published : Sep 28, 2024 2:56 PM IST

फैशन डेस्क : लखनवी चिकनकारी कुर्ते उत्तर प्रदेश के लखनऊ से आने वाली एक पारंपरिक एम्ब्रॉइडरी कला है, जिसे चिकनकारी कहा जाता है। यह एक बेहद फाइन और खूबसूरत हैंडक्राफ्ट है, जो कपड़े पर कढ़ाई के रूप में किया जाता है। चिकनकारी कुर्तियों की खासियत उनकी नाजुक कढ़ाई और सोफिस्टिकेटेड डिजाइन होते हैं, जिनकी मांग भारत और दुनिया भर में हमेशा बनी रहती है। अब गर्ल्स में सबसे ज्यादा चिकनकारी सूट और कुर्तियों की डिमांड बढ़ती जा रही है इसकी एक वजह इको-फ्रेंडली फैब्रिक है। यहां जानें लखनवी चिकनकारी कुर्ती के बारे में क्यों इसकी बहुत ज्यादा मांग रहती है।

नाजुक कढ़ाई और कंफर्ट फैब्रिक 

Latest Videos

चिकनकारी की सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहद फाइन और नाजुक कढ़ाई है। यह कढ़ाई हाथ से की जाती है, जिससे कपड़े पर एक खूबसूरत टेक्सचर और डिजाइन तैयार होता है। चिकनकारी कुर्तियां आमतौर पर सूती या शिफॉन जैसे हल्के कपड़ों पर बनती हैं, जो गर्मी के मौसम में पहनने के लिए बेहद आरामदायक होती हैं। इन कुर्तियों का हल्का वजन और आरामदायक फैब्रिक डैली वियर के लिए परफेक्ट बनाता है।

2 बच्चों की मां भी लगेगी स्वीट 16, चुनें मीरा राजपूत से ब्लाउज डिजाइन

हैंडमेड और यूनिक

चिकनकारी कुर्तियों में डिजाइन और स्टाइल की बहुत वर्सेटैलिटी होती है। ये कुर्तियां फॉर्मल और कैजुअल दोनों अवसरों के लिए बेस्ट रहती हैं। गर्ल्स इन्हें जीन्स, प्लाजो या सलवार के साथ आसानी से पेयर कर लेती हैं। हर चिकनकारी कुर्ती हैंडमेड होती है, इसलिए हर कुर्ती का डिजाइन और पैटर्न थोड़ा अलग होता है। यह इन्हें यूनिक और खास बनाता है। हाथों से बनाई गई इस कला की सादगी और सुंदरता इसकी पहचान है।

चिकनकारी कुर्तियों की डिमांड क्यों रहती है?

चिकनकारी कुर्तियां हर उम्र की महिलाओं के लिए परफेक्ट होती हैं। इन्हें कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर कामकाजी महिलाएं और बुजुर्ग महिलाएं भी पहन सकती हैं। यह कुर्तियां सभी के लिए एक परफेक्ट आउटफिट होती हैं। चिकनकारी कुर्तियां पारंपरिक होते हुए भी मॉडर्न फैशन के साथ मेल खाती हैं। आप इन्हें ऑफिस, कॉलेज, फेस्टिवल्स, या पार्टीज में आसानी से पहन सकती हैं। ये कुर्तियां फैशनेबल होते हुए भी ट्रेडिशनल रूट्स से जुड़ी रहती हैं।

एवरग्रीन फैशन

चिकनकारी का फैशन कभी पुराना नहीं होता। यह एक ऐसा फैशन ट्रेंड है जो सालों से चला आ रहा है और आने वाले समय में भी इसकी मांग बनी रहेगी। चिकनकारी की कुर्तियों का एलीगेंस और सोबरनेस इन्हें हमेशा लोकप्रिय बनाए रखता है।

सेलिब्रिटी और फैशन इंडस्ट्री में लोकप्रियता 

कई बॉलीवुड सेलेब्स और फैशन डिजाइनर्स भी चिकनकारी को प्रमोट करते हैं। अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, और कई अन्य सितारों को लखनवी चिकनकारी कुर्तियों में देखा गया है, जिससे इस फैशन की लोकप्रियता और बढ़ गई है। 

इको-फ्रेंडली और हैंडमेड

लखनवी चिकनकारी कुर्तियां हर बजट में उपलब्ध होती हैं। आप इसे बजट-फ्रेंडली रेंज से लेकर हाई-एंड डिजाइनर कलेक्शन में खरीद सकती हैं, जिससे यह हर वर्ग के लोगों के लिए सुलभ होती है। आजकल लोग इको-फ्रेंडली और हैंड क्राफ्ट चीजों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। चिकनकारी कढ़ाई एक हैंडमेड और पर्यावरण के अनुकूल कला है, जो इसे और भी खास बनाती है।

नए सैंडल ना कांटेगी या पैरों में छाले पड़ेंगे, अपनाएं 7 Easy Hacks

Share this article
click me!

Latest Videos

मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts
शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
बचाओ-बचाओ...गिड़गिड़ाती रही महिला पुलिस और लेडी ने फाड़ दी वर्दी-Video Viral