कलह-क्लेश हो या नकारात्मकता, फिटकरी के टुकड़े से पाएं इन सबसे छुटकारा

Published : Dec 31, 2024, 11:30 AM IST
Alum for warding off bad luck by vastu expert jai madaan

सार

फिटकरी सिर्फ़ एंटीसेप्टिक नहीं, वास्तु दोष निवारण का भी कारगर उपाय है। जानें कैसे फिटकरी से नकारात्मक ऊर्जा दूर कर सकते हैं, मानसिक शांति पा सकते हैं और सफलता के द्वार खोल सकते हैं।

फिटकरी (अलम) एक शक्तिशाली एंटीसेप्टिक है और इसके कई लाभकारी उपयोग हैं। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि वास्तु दोष और मानसिक शांति के लिए भी फायदेमंद है। इन सभी उपायों से फिटकरी न केवल शारीरिक सुरक्षा देती है, बल्कि मानसिक शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाती है। फिटकरी का इस्तेमाल रोजमर्रा के कई चीजों में होता है, लेकिन क्या आपको इसके वास्तु उपाय के बारे में पता है, जो नजर दोष से लेकर नकारात्मक ऊर्जा तक कई बुरी चीजों को दूर करती है, यदि नहीं तो चलिए इस लेख में आपको बताते हैं।

फिटकरी के वास्तु उपाय

वास्तु दोष का निवारण:

फिटकरी को एक कांच की जार में डालकर घर के प्रवेश द्वार पर रखें। यह घर के नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करती है और वास्तु दोष को ठीक करने का एक प्रभावी उपाय है।

पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के लिए:

फिटकरी को बुध का प्रतीक माना जाता है, जो अध्ययन और मानसिक केंद्रित को बढ़ाता है। बच्चों के अध्ययन कक्ष में फिटकरी रखने से उनके मनोबल में वृद्धि हो सकती है और पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।

कार्य स्थल में सुधार:

कामकाज स्थान पर रचनात्मकता और कार्य में प्रवाह लाने के लिए फिटकरी को लाल कपड़े में लपेटकर मुख्य दरवाजे पर लटकाएं। यह कार्य स्थल पर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।

नींद में सुधार:

अनिद्रा (इंसोम्निया) और तनाव से राहत पाने के लिए, फिटकरी को तकिए के नीचे रखें। यह शांतिपूर्ण नींद में मदद करती है और मानसिक शांति प्रदान करती है।

नेगेटिव ऊर्जा से बचाव:

फिटकरी को नया वाहन खरीदते समय उसमें रखें। यह वाहन को बुरी नजर से बचाता है और यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रदान करता है।

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए:

फिटकरी, नमक और काली सरसों के बीज मिलाकर इस मिश्रण को अपने आसपास घुमाएं। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का एक प्रभावी उपाय है। इस मिश्रण को जलाकर भी नकारात्मक को समाप्त किया जा सकता है।

 

PREV

Recommended Stories

कड़ाके की ठंड में भूल जाएंगे हीटर, इन ट्रिक्स से मिनटों में गर्म होगा कमरा, बिल आएगी ज़ीरो
2025 में ये 30+ बेबी नेम रहें बेहद पॉपुलर, देखें लिस्ट और जानें इनका अर्थ