मानसून से हो जाएगा प्यार, जब पार्टनर संग विजिट करेंगे महाराष्ट्र के 7 हिडेन हिल स्टेशन

Hidden Hill Station in Maharashtra: मानसून में महाराष्ट्र घूमने का मजा ही अलग है। अगर आप बारिश में किसी हिल स्टेशन को विजिट करना चाहते हैं तो हम आपके लिए महाराष्ट्र के हिडेन प्लेस लेकर आए हैं। जो खूबसूरती में केरल, वायनाड को भी पीछे छोड़ देते हैं।

 

Anshika Tiwari | Published : Jul 1, 2024 7:09 AM IST

Maharashtra Hill Station List During Monsoon: देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून छा चुका है। मूसलाधार बारिश ने तपती गर्मी से राहत दी है। ज्यादातर लोग बारिश का मौसन एन्जॉय कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी घूमने का शौक रखते हैं और ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो इस बार केरल-तमिलनाडु नहीं बल्कि महाराष्ट्र की यात्रा करें। जहां के हिल स्टेशन मानसून में जन्नत से तकम नहीं है। पहाड़ो की हरियाली, चट्टानों के बीच बहते झरने,झील और बादल बिल्कुल स्वर्ग का अहसास कराते हैं। अगर आप भी ये एक्सपीरिंयस लेना चाहते हैं तो हम आपके लिए महाराष्ट्र के फेमस और अनएक्सप्लोर हिल स्टेशन (Maharashtra Famous Unexplored Hill Station List) की लिस्ट लेकर आए हैं।

1) खूबसूरत अंबोली घाट (Amboli Ghat Maharashtra)

अंबोली घाट महाराष्ट्र का सबसे सुंदर हिल स्टेशन है। बारिश के मौसम में यहां के खूबसूरत झरने देखने लायक होते हैं। पहाड़ों को छूते बादल, आसमान पर धुंध और ठंडी हवा दिल को अलग सुकून देती है। यहा पर आप हिरण्यकेश वाटरफॉल नदेख सकते हैं। अगर नेचर लवर हैं तो इसे जरूर एक्सप्लोर करें। वहीं मुंबई से सीधा आप अंबोली आ सकते हैं,जो लगभग 490 किलोमीटर दूर है।

2) मलशेज घाट, (Malshej Ghat)

मलेशज घाट में 10 से ज्यादा वाटरफॉल स्थित हैं जो मानसून में और भी ज्यादा सुंदर हो जाते हैं। यहां पर ज्यादातर एडवेंचर और ट्रेकिंग लवर आते हैं। अगर आप मानसून के साथ कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं तो मलशेज घाट एक्सप्लोर करें। ये पर्यटकों के बीच किसी पैराडाइज से कम नहीं है।

3) जन्नत से कम नहीं भंडारदरा (Bhandardara Village Maharashtra)

नासिक के पास रहते हैं तो भंडारदरा विजिट कर सकते हैं। ये महाराष्ट्र के फेमस विलेज डेस्टीनेशन हैं। यहां पर रंधा और अम्ब्रेला वाटरफॉल स्थित हैं। पहाड़ों के बीच से बहते ये झरने वाकई शानदार व्यू देते हैं। आप यहां पर कैपिंग का भी मजा उठा सकते हैं। अगर भंडारदरा विजिट करना है सीधे बस पहुंच कर पहुंच सकते हैं। ये मुंबई से 165 तो पुणे से 172 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

4) तामहिनी घाट (Tamhini Ghat Trip & Tips)

पुणे स्थित तामहिनी घाट आप मानसून में एक्सप्लोर कर सकते हैं। ये पुणे से लगभग 40 किलोमीटर की दूर पर स्थित है। अगर आपके पास ज्यादा वक्त नहीं है तो वीकेंड पर घूमने के लिए ये बेस्ट जगह है। जहां पर कई सुंदर झील, वाटरफॉल्स और पहाड़ है। यहां पर आप ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। तामहिनी घाट आप रोड ट्रिप से करे तो ज्यादा बेहतर है। पुणे और मुंबई दोनों शहरों से यहां सीधे पहुंचा जा सकता है।

5) कास पठार घूम आएं (Kaas Plateau Trip)

महाराष्ट्र के सितारा जिले में स्थित कास पठार राज्य का एनएक्स्प्लोर्ड और हिडेन जेम है। जहां पर जाना जन्नत से कम नहीं है। इसे 2012 में यूनेस्को ने प्राकृतिक विरासत स्थल में शामिल किया था। यहां पर जुलाई से सितंबर के महीने में शानदार और कई प्रजातियों के फूल खिलते हैं। जिसे देखने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर से लोग आते हैं। यहां पर फूलों की लगभग 1000 हजार प्रजातियां है। झील किनारे खिले ये फूल वाकई में शानदार व्यू प्वाइंट देते हैं।

6) चिकलधारा करें विजिट (Chikhaldara Hill Station Maharashtra)

चिकलधारा भी महाराष्ट्र का हिडेन जेम है। यहां पर ग्रीन वैली, कई शानदार व्यू प्वाइंट, और झरनों के बीच बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर जंगल सफारी भी है जो मानसून में और भी ज्यादा आलीशान लगती है। चिकलधार को आप केवल 2-3 दिन में अच्छे से एक्सप्लोर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- नॉर्वे-स्विट्जरलैंड नहीं भारत में स्थित 'सितारों के शहर', मिल्की वे देखने के लिए तुरंत करें विजिट

 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: विश्व टी-20 चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम के साथ बातचीत
Weather Update July में रफ्तार पकड़ेगा Monsoon, बिहार–दिल्ली–यूपी में IMD का अलर्ट
Randeep Surjewala LIVE: रणदीप सुरजेवाला द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग
हाथरस वाले बाबा के खिलाफ एक्शन मुश्किल...ना तो FIR में नाम, ना ही कोई पुराना ममला!
1 ली. पेट्रोल के बराबर होने वाला है टमाटर का दाम, अभी और होगा महंगा