Ananya Panday Hairstyle: छोटे बालों में दिखें कमाल, गणपति विसर्जन में चुनें अनन्या पांडे से 4 हेयरस्टाइल

Published : Aug 28, 2025, 05:56 PM ISTUpdated : Aug 28, 2025, 06:01 PM IST
Ananya Panday Latest Hairstyle

सार

Ananya Panday Latest Hairstyle: गणेश विसर्जन पर छोटे या लंबे बालों के लिए आसान और फैंसी हेयरस्टाइल टिप्स। अनन्या पांडे की तरह हाफ पोनीटेल, मेसी गजरा और ओपन कर्ल हेयर स्टाइल से अपने एथनिक लुक को खास बनाएं।

Ganesh Visarjan Hairstyle look: जिस तरह से गणेश चतुर्थी में लोगों के बीच खूब उत्साह देखने को मिलता है ठीक उसी तरीके से गणपति विसर्जन भी खूब धूमधाम से मनाया जाता है। आप गणपति विसर्जन में एथनिक लुक वियर करके अनन्या पांडे जैसे हेयर स्टाइल लुक अपना सकती हैं। छोटे बालों में भी ऐसे हेयर काफी फैंसी लगेंगे। जानते हैं अनन्य पांडे की कुछ फैंसी हेयर स्टाइल के बारे में।

छोटे बालों में बन जाएगा मेसी बन?

अनन्य पांडे ने गणेश चतुर्थी के दिन ऑलिव ग्रीन कलर की एंब्रॉयडरी साड़ी पहनी थी। साथ में एक्ट्रेस ने मैसी हेयर बन चुना। हेयरस्टाइल की खास बात इस पर लगे सफेद, गुलाबी रंग के फूल हैं। आप भी ऐसा लुक गणेश विसर्जन में रीक्रिएट कर सकती हैं। 

सेंटर पार्ट में बनाएं हाफ पोनीटेल 

आपके बाल छोटे और स्ट्रेट हैं तो उन्हें यूं ही खुला न छोड़ें। आप अनन्य पांडे की तरह सेंटर पार्ट बनाने के बाद एक पोनीटेल क्रिएट करें। हाफ पोनीटेल बनाने के लिए आप मार्केट से सुंदर हेयर पिन खरीद सकती हैं, जो कि आपके सिंपल लुक को खास बना देगा। चाहे तो हाफ पोनीटेल में गजरा भी लगाएं और गणेश विसर्जन के लिए सज जाएं। 

साड़ी संग ओपन कर्ल हेयर कैसे लगेंगे?

बालों को स्टाइल करने का ज्यादा समय नहीं है तो आप केवल बालों को कर्ल कर लें। कर्ल ओपन हेयर एथनिक लुक के साथ जबरदस्त दिखते हैं। आपको ऐसे में किसी भी हेयर एसेसरीज की जरूरत नहीं पड़ेगी और बाल भी अच्छे दिखेंगे। बालों को कर्ल करने से पहले उन्हें वॉश जरूर कर लें ताकि बाल सिल्की दिखे।

अप हेयरबन भी बन जाएगा तुरंत

छोटे और स्ट्रेट बालों में अप हेयर बन भी बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए आप क्लचर का इस्तेमाल करें। बालों को स्टाइल करने से पहले हल्का सा जैल लगा लें ताकि बालों में शाइन भी दिखे और अप हेयर बन की खूबसूरती भी बढ़ जाए।

और पढ़ें: Pink Saree Blouse: पिंक साड़ी में ट्विकल खन्ना का गोल्डन ब्लाउज है खास, आप भी चुनें 4 कंट्रास्ट ब्लाउज

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

राघव जुयाल की रूमर्ड GF निहारिका के 7 स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन
हर ब्लश एक जैसा नहीं होता! जानिए 5 तरह के ब्लश और उनका ग्लोइंग इफेक्ट