
अप्रैल फूल डे का दिन बेहद खास होता है। इस दिन दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ हंसी, मजाक करने और रिश्तें में प्यार घोलने का दिन होता है। पति-पत्नी और न्यूली मैरिड कपल्स के लिए यह रोमांस भरा होना चाहिए। अप्रैल फूल के दिन आप पार्टनर को हल्के-फुल्के और क्यूट प्रैंक्स की मदद से खुश कर सकते हैं। तो खास दिन को एंजॉय करने के लिए हसबैंड-वाइफ या कपल्स कुछ खास प्रैंक आइडिया फॉलो कर सकते हैं।
किसी दूसरे नंबर से अपनी वाइफ या गर्लफ्रेंड को फेक मैसेज कर सकते हैं। इस मैसेज में लिखें कि उनके नंबर को खास लॉटरी लगी है और वो बहुत बड़ा अमाउंट जीते हैं। इसके बाद आप उन्हें किसी रेस्ट्रोरेंट का एड्रेस इनामी राशि पाने के लिए बुला सकते हैं। कुछ समय बाद अपने प्रैंक के बारे में पार्टनर को जरूर बता दें। यह छोटा सा मजाक उन्हें पहले कंफ्यूज करेगा और फिर खुशियों से भर देगा।
और पढ़ें: Summer Skincare Tips: फल खाकर फेंकते हैं छिलका? अब जानिए इसका ब्यूटी में जादुई
1 अप्रैल को प्रैंक करने के लिए वाइफ हसबैंड को बड़ा सा गिफ्ट बॉक्स दें सकते हैं। उसमें छोटे-छोटे डिब्बे और आखिर में एक प्यारा सा रिंग या फिर खाने का कोई सामान रख सकते हैं। जब आपका पार्टनर गिफ्ट खोल रहा होगा, तो उसके चेहरे में चमक देखने लायक होगी।
पार्टनर के साथ प्रैंक करने के लिए आप फेक केक ट्रिक अपना सकते हैं। खूब सारे बिस्किट के ऊपर क्रीम लगाकर केक जैसा डिजाइन बनाएं। फिर पार्टनर को केक काटने को कहे। ये प्रैंक पार्टनर को जरूर पसंद आएगा।
और पढ़ें: Holiday नहीं, Sleepcation! जानें क्या है ट्रैवल का ये अनोखा ट्रेंड
पत्नी: सुनो, मैंने तुम्हारे लिए सरप्राइज प्लान किया है…
पति: क्या?
पत्नी: आज मैं तुम्हारी हर बात मानूंगी… (पति खुश होकर कुछ बोलने ही वाला होता है)
पत्नी: April Fool!
…………………………………………………..
पति: आज मैंने तुम्हारे लिए खाना बनाया है
पत्नी: सच में? क्या बनाया?
पति: सरप्राइज है, पहले खाओ (पत्नी एक बाइट लेती है)
पत्नी: इसमें नमक ही नहीं है!
पति: April Fool! आज डाइट डे है।
……………………………………………………..
पति: जान, मैंने तुम्हारे लिए बहुत महंगा गिफ्ट लिया है
पत्नी: सच में? जल्दी दिखाओ!
पति: पहले आंख बंद करो (पत्नी आंख बंद करती है)
पति: Happy April Fool!
पत्नी: अच्छा… अब असली गिफ्ट दो
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.