
Best Hedge Plants in India: आजकल, बागवानी का शौक ट्रेंड में है, और लोग अपने घर के बगीचों की सुंदरता बढ़ाने के लिए हेज पौधों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हेज पौधे न केवल सीमाओं को तय करने में मदद करते हैं, बल्कि बगीचे को एक साफ-सुथरा और शानदार लुक भी देते हैं। जब इन्हें ठीक से काटा और आकार दिया जाता है, तो ये पौधे किसी भी जगह को एक आकर्षक माहौल में बदल सकते हैं।
बॉक्सवुड एक बहुत ही ट्रेंडी हेज पौधा है जिसे आसानी से अलग-अलग आकारों में काटा जा सकता है। इसकी घनी पत्तियां बगीचे को हरा-भरा, भरा-पूरा और क्लासिक रूप देती हैं। गर्मियों में इसकी देखभाल के लिए, इसे रोजाना हल्का पानी दें और तेज धूप से बचाने के लिए इसे थोड़ी छाया में रखें, जिससे इसकी हरियाली बनी रहे।
डुरान्टा पौधा अपने नाजुक बैंगनी फूलों और हरे-पीले पत्तों के लिए मशहूर है। यह बगीचे में रंगों और जीवंतता का एक नया अंदाज जोड़ता है। गर्मियों में, इसे नियमित रूप से पानी देना जरूरी है, हालांकि इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पानी जमा न हो। इसके अलावा, समय-समय पर इसकी कटाई-छंटाई करने से इसका मनचाहा आकार बना रहता है।
ये भी पढ़ें- Easy Balcony Cleaning Hacks: बालकनी साफ करना हुआ सुपर आसान! ये 10 ट्रिक्स बदल देंगे आपका तरीका
मुरैया - जिसे कामिनी भी कहा जाता है- एक खुशबूदार हेज पौधा है। इसके छोटे-छोटे सफेद फूल बगीचे में एक ताजा और सुंदर माहौल बनाते हैं। गर्मियों में, इसे काफा मात्रा में पानी और हल्की धूप की जरूरत होती है। इसके अलावा, समय-समय पर इसकी कटाई-छंटाई करने से यह और भी घना और सुंदर दिखता है।
फाइकस हेज पौधा तेजी से बढ़ता है और एक मजबूत सीमा बनाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी पत्तियां घनी होती हैं, जो निजता बनाए रखने में मदद करती हैं। गर्मियों में, इसे पर्याप्त पानी दें और यह सुनिश्चित करें कि मिट्टी सूखी न हो। इसके अलावा, समय-समय पर इसकी कटाई करना भी जरूरी है।
ये भी पढ़ें- DIY Phenyl Bottle Planters: 5 लीटर फिनायल प्लास्टिक बोतल से बनाएं 3 प्लांटर्स, सज जाएगी बालकनी
हिना (मेहंदी) का पौधा भी हेज के रूप में इस्तेमाल के लिए एक बहुत ही बेस्ट ऑप्शन है। यह न केवल बगीचे को हरा-भरा और सुंदर बनाता है, बल्कि इसकी पत्तियों का इस्तेमाल कई अलग-अलग कामों के लिए भी किया जा सकता है। गर्मियों में, इसे नियमित रूप से पानी और धूप की जरूरत होती है। समय-समय पर छंटाई करने से इसकी सघनता और सुंदरता बनी रहती है।
गर्मियों के मौसम में हेज पौधों को अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है। पौधों को सूखने से बचाने के लिए उन्हें सुबह या शाम के समय पानी दें। मल्च लगाने से मिट्टी में नमी बनी रहती है। इसके अलावा, उन्हें तेज धूप से बचाने के लिए शेड कवर का इस्तेमाल करें और यह सुनिश्चित करने के लिए कि पौधे स्वस्थ और सुंदर बने रहें, समय-समय पर उनकी छंटाई करते रहें।