10 Balcony Cleaning Hacks & Ideas: बालकनी-गार्डन की सफाई करने में घंटों का वक्त लग जाता है। जानिए 10 स्मार्ट क्लीनिंग हैक्स, जो मेहनत कम करने के साथ समय बचाएं। आप भी घर को हरा-भरा दिखाने के लिए इन बालकनी टिप्स को विकल्प बना सकती हैं। 

Balcony Cleaning Hacks: पेड़-पौधे लगाना जितना आसान है, उन्हें साफ करना उतना ही मुश्किल। कई बार तो क्लीनिंग में 2-3 घंटे लग जाते हैं। अगर आप भी वक्त बचाना चाहते हैं तो क्यों न कुछ ऐसे ट्रिक्स उपयोग में लाए जाएं तो काम तो आसान करेंगे ही साथ ही मेहनत भी आधी कर देंगे। आज हम लेकर आए हैं ऐसी 10 हैक्स तो बालकनी से लेकर गार्डन को साफ करने में मदद कर सकते हैं।

पौधे रखने के लिए प्लांट का यूज

पौधों को सीधा जमीन पर रखा जाए तो गमले के नीचे-पीछे सफाई करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए इन्हें स्टैंड या प्लांटर्स में रखें। ताकि हर रोज क्लीनिंग के दौरान ये एरिया भी साफ हो जाए और एक्स्ट्रा मेहनत भी न पड़े।

गमलों के रंग का चुनाव

मिट्टी गमले हो या फिर किसी अन्य मटेरियल के, लाइट कलर कभी न चुनें। इसमें धूल मिट्टी जल्दी जमती है। इसकी बजाय आप डार्क ब्लैक, ब्राउन शेड चुन सकते हैं। इसमें मिट्टी कम दिखती है और ये गंदे भी नहीं लगते।

मौसम के हिसाब करें चेंजमेंट

बालकनी में कई छोटे पौधे या हर्ब्स हैं तो मौसम के अनुसार उन्हें हटा दें। गर्मियों और आंधी में ये टूट कर गिर जाते हैं। इन्हें हल्की सनलाइट वाली जगह पर रखें ताकि ये खराब न हो।

टूल्स के लिए बॉक्स बनाएं

जिस तरह घर में दवाइयों से लेकर सुई धागा का अलग डिब्बा होता है। ठीक उसी तरह Gardening Tool Box तैयार करें। ताकि जरूर पड़ने पर इनका इस्तेमाल किया जा सके और ये गंदे भी न हो।

बालकनी के लिए अलग फुटवियर

बाहर वाली चप्पल अलग घर के अंदर पहनकर आएंगे लाजमी है गंदगी होगी। इसलिए गार्डनिंग के लिए अलग फुटवियर रखें। इससे मिट्टी आएगी नहीं और आपको सफाई भी कम करनी पड़ेगी। यदि घर में बच्चे हैं और वो बालकनी में खेलते हैं तो फुटमैट का यूज करें। इससे गंदगी ज्यादा नहीं फैलेगी।

पानी देते वक्त रखें ध्यान

कई बार लोग तेज प्रेशर में पौधों को पानी देते हैं। इससे मिट्टी बाहर आ जाती है और काम बढ़ जाता है। इसकी बजाय हल्के से पानी डालें, ताकि मिट्टी अंदर ही रहे। यदि आसपास पानी जमा हो रहा है तो उसे तुरंत निकालें।

ये भी पढ़ें- Small Balcony Gardening Plants: 2x2 बालकनी में उगाएं 10 पौधे, छोटे घर के लिए स्मार्ट गार्डनिंग आइडिया

सूख पत्तों और खरपतवार हटाएं 

आप भी 1-2 महीने के अंतराल में गार्डन क्लीन करते हैं तो ये बंद कर दीजिए। इसकी बजाय हर 5-10 दिन में गमलों के आसपास, दीवारों पर उग अनचाहे पौधों को हटाते रहें। सूखे पत्ते दिख रहे हैं तो इन्हें भी साफ करें। इससे गार्डन कम मेहनत में साफ और हल्दी रहेगा।

ज्यादा पौधे न रखें

बालकनी में जरूरत और क्षमता से ज्यादा पौधे गंदगी बढ़ाते है। अगर केयर टेकिंग मुश्किल हो रही है तो इन्हें गिफ्ट करना ज्यादा अच्छा है। आप उतने ही पौधे रखें जितनों की देखभाल की जा सके।

पेंट और मेंटेनेंस पर दें ध्यान

दीवार और गमलों को समय-समय पर पेटिंग करते रहे। इससे जगह नई और साफ दिखती है। साथ ही कीड़े-मकौड़े भी कम आते हैं।

ये भी पढ़ें- Zero Cost Gardening: पैसे बचाएं पौधे उगाएं, 0रु में होम गार्डनिंग के आसान तरीके

बालकनी में बनाएं स्टोरेज

गार्डनिंग से जुड़ा सामान रखने के लिए पेड़-पौधों के पास ही स्टोरेज बनाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर सामान मिल जाए। इससे घर और बालकनी दोनों गंदे नहीं होंगे।