Zero Cost Gardening Ideas: गार्डनिंग करना महंगा लगता है, तो जानिए कैसे बिना पैसों को किचन के बीज, घरेलू उत्पाद से छोटी बालकनी को हरा-भरा बनाया जा सकता है। आसान सस्ते और असरदार टिप्स।

गार्डनिंग अमीरों का शौक है। ये बात ज्यादातर लोग कहते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी है। अगर थोड़ा सा दिमाग लगाया जाए तो बिन पैसों के भी घर की बालकनी को सुंदर बगिया में तब्दील किया जा सकता है। जरूरत है तो बस थोड़ी स्मार्ट प्लानिंग की। घर में गार्डनिंग करने के लिए ये जीरो रुपए टिप्स काम आएंगे, जो 10x10 बालकनी को भी हरा-भरा बना देंगे।

घर में गार्डनिंग कैसे शुरू करें ?

कटिंग से नया पौधा लगाएं

गर्मियों से लेकर मानसून तक नए पौधे उगाने का सबसे बढ़िया समय होता है। आप नर्सरी से खरीदने की बजाय पार्क या उन घरों की मदद ले सकते हैं, जहां पर पौधे लगे हों। प्लांट लगाने के लिए छोटी सी कटिंग काफी होती है।

ये भी पढ़ें- DIY Planter Ideas: पुराने टीन-स्टील के डिब्बे फेंके नहीं, गार्डनिंग के लिए यू करें इस्तेमाल

किचन से मिलेंगे बीज

बिना सब्जी भारतीय किचन का स्वाद अधूरा है। इनमें अक्सर बीज पाए जाते हैं। आप टमाटर, धनिया, मिर्च से बीज निकालकर पौधा ला सकते हैं। यह भी बिना पैसों की अच्छी फल देगा।

घर पर खाद कैसे बनाएं ?

बाहर से फर्टिलाइजर या फिर वर्मी कंपोस्ट खरीदने की बजाय आप किचन का गीला कचरा, फलों के छिलके, सब्जियों के छिलके मिलाकर उपजाऊ खाद बना सकते हैं। ये मिट्टी को उपजाऊ बनाने के साथ पैसे भी बचाती है। आप भी इसे ट्राई करें।

ये भी पढ़ें- Small Balcony Gardening Plants: 2x2 बालकनी में उगाएं 10 पौधे, छोटे घर के लिए स्मार्ट गार्डनिंग आइडिया

खाने से मिलेगा लिक्विड फर्टीलाइजर

कई बार गार्डन में ऐसे पौधे होते हैं जिनकी ग्रोथ रुक जाती है। इन्हें संवारने के लिए लिक्विड फर्टीलाइजर डालने की सलाह दी जाती है। ये खरीदना थोड़ा महंगा पड़ सकता है। इसकी बजाय आप चावल का पानी, आलू उबालने के बाद बचा हुआ पानी इस्तेमाल करें।

एक गमले में लगाएं कई पौधे

गार्डनिंग करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है तो छोटे-छोटे गमलों में पैसे इन्वेस्ट करने की बजाय एक बड़ा गमला लें, उसमें छोटे-छोटे पौधे लगाएं। इससे जगह का इस्तेमाल होगा और खरपतवार भी कम आएंगे।

प्लांट स्वैपिंग करें

बिना पैसों के गार्डनिंग करने का ये बढ़िया तरीका है। आस-पड़ोस गार्डनिंग करने वाले लोगों से पौधे बदलें। आपके पास जो ज्यादा है, वो दें और उनसे नया पौधे लें। इससे बिना पैसे के गार्डन में पौधे बढ़ते रहेंगे।