गार्डन-गार्डन हो जाएगा दिल, मानसून में घूमें उत्तराखंड के 7 हिल स्टेशन

Popular Places in visit during Monsoon: मानसून में पहाड़ों की सुंदरता देखने की बात ही अलग है। अगर आप भी कहीं जाने की ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो उत्तराखंड के 7 हिल स्टेशन एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Anshika Tiwari | Published : Jun 27, 2024 10:46 AM IST / Updated: Jun 27 2024, 04:40 PM IST

Best Places in Uttarakhand in Monsoon: बारिश के मौसम में पहाड़ों को निराहने का मजा ही कुछ और है। इस दौरान प्रकृति की सुंदरता अपने चरम पर होती है। पहाड़ पर हरियाली आती है तो झरने जोश से बहते हैं। ऐसे में अगर आप भी मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बिना देरी के उत्तराखंड (Uttarakhand Trip) प्लान कर सकते हैं। यहां पर ऐसे कई हिल स्टेशन हैं जो बरसात के मौसम में और भी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। वहीं इनके जैसा नजारा इस मौसम के अलावा किसी दूसरे वेदर में नहीं मिलेगा।

1-घूम आएं ऑली ( Auli Trip in Monsoon)

ऑली को भारत की सबसे ठंडी जगह मानी जाती है। यहां पर गर्मियों में भी सर्दी रहती हैं। यहां पर कई सारी एंडवेंचर एक्टीवीज के साथ केबल कार का मजा उठा सकते हैं। ये जगह हर मौसम में पर्यटकों को भाती है। आप भी मानसून में यहां का लुत्फ उठा सकते हैं।

2- लैंसडाउन की करें सैर (Lansdowne Hill Station Trip)

लैंसडाउन उत्तराखंड के सबसे पॉपुलर हिल स्टेशन में से एक है। यहां पर प्रदूषण ना के बराबर है। ऐसे में अगर आप नेचर लवर हैं तो लैंसडाउन विजिट कर सकते हैं। ये शानदार नीले देवदार और ओकाय की पेड़ों से घिर हुआ है। आप यहां पर ट्रेडिशनल कल्चर ध्यान खींचता है। 

3- भारत का स्विट्जरलैंड अल्मोड़ा (Almora Trip in Monsoon)

भारत के मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से फेमस अल्मोड़ा से हिमालय की पहाड़ियों को निहारा जा सकता है। यहां की भवय्ता और सुंदरता देखने भारत ही नहीं दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। यहां स्थित देवदार के पेड़ इसे खूबसूती को और बढ़ा देते हैं।

4- फूल की घाटी (Valley of Flowers Uttarakhand)

उत्तराखंड स्थित फूलों की घाटी किसी स्वर्ग से कम नहीं है। अगर आप रंग-बिरंगे और कई तरह के फूलों को देखना चाहते हैं तो फूलों की घाटी जरूर विजिट करें। बारिश के मौसम में इसकी खूबसरती देखते बनती है।

5- मसूरी कर सकते हैं विजिट (Mussoorie Trip & Tips)

मसूर को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। ये बेहद हसीन हिल स्टेशन है। जहां पर कई मनोरंजक और एंडवेचर्स एक्टीवीटीज का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर केम्फ्टी फॉल्स, लेस मिस्ट्री, धारा दून और माल रोड जैसे प्लेस एक्सप्लोर करना ना भूलें।

6- ट्रेकर्स के लिए बेस्ट मुक्तेश्वेर (Mukteshwar Trip Uttarakhand)

मुक्तेश्वर उत्तराखंड का सुंदर हिल स्टेशन है जो खासतौर पर ट्रेकर्स के बीच प्रसिद्द है। यहां पर हर समय लोगों की भीड़ लगी रहती है। मुक्तेश्वेर से आप हिमालय की सबसे ऊंची 3 चोटियों को निहार सकते हैं।

7- मानसून में नैनीताल का मजा (Nainital Trip Plan)

लाइफ में हर कई एक बार नैनीताल जाना चाहता है ये बेहद पॉपुलर हिल स्टेशन है। जहां से आप नैनी लेक को निहार सकते हैं। इसके अलावा आप यहां टिफिन टॉप, स्नो व्यू प्वाइंट, भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Travel tips: गर्मियों में लेना चाहते हैं बर्फीली पहाड़ियों का मजा तो मई में इन 5 जगहों को करें एक्सप्लोर

 

Share this article
click me!

Latest Videos

हाथरस हादसे को लेकर साकार हरि के वकील ने किया नया दावा, 15–16 लोगों ने किया था ये काम
Priyanka Kakkar ने क्यों कहा ड्रामेबाजी और नौटंकी बंदकर दे भाजपा #Shorts
Prayagraj: प्रिसिंपल की कुर्सी हथियाने का सबसे लेटेस्ट तरीका! महिला को उठाकर बाहर फेंका
Weather Update: Monsoon की बारिश ने मचाया हाहाकार, मौसम विभाग ने बताया क्या होने वाला है?
Kulgam Encounter: जम्मू–कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों का सफाया, 2 जवान शहीद