
बच्चों के लिए हेयरस्टाइल ढूंढना किसी टास्क से कम नहीं है जो सुंदर भी लगे और जल्दी खराब न हो। पोनीटेल से लेकर सिंपल ब्रेड तो हर कोई बनाता है, लेकिन आप इसमें थोड़ा सा ट्विस्ट जोड़ते हुए बबल हेयरस्टाइल बनाएं, जो न केवल स्टाइलिश लगती है बल्कि लॉन्ग लास्टिंग इफेक्ट भी देती हैं। इस आर्टिकल में देखें 2026 की 6 Trendy Baby Hairstyles Ideas, जो 5-15 साल की बेटी के लिए एकदम परफेक्ट है।
5-10 साल की बच्चियों के लिए बटरफ्लाई बबल ब्रेड यूनिक और क्यूट हेयरडो है। यह मॉडर्न और ट्रेंडी लाइफस्टाइल का परफेक्ट टच देता है। इसमें बालों के ऊपररी हिस्से में बारीक पार्टेड चोटिया बनाकर नीचे बबल लुक दिया जाता है। साथ में बटरफ्लाई क्लप्स फ्रेश लुक देते हैं। यह फ्रॉक, जींस और शॉर्ट्स पर सभी पर प्यारी लगती है।
खेलने के दौरान अक्सर बच्चों के बाल खुल जाते हैं तो आप बबल डच पिगटेल बढ़िया रहेगी। इसमें बीच की मांग निकालकर दो उल्टी डच चोटी बनाई जाती है। नीचे की ओर दिए गए बबल ब्रेड लुक कंप्लीट कर रहे हैं। आप इसे प्यारे नीले रंग के हार्ट शेप क्लिप्स संग प्लेफुल और चार्मिंग लुक दे सकती हैं।
यह हेयरस्टाइल शादी-फेस्टिवल जैसे मौकों के लिए परफेक्ट च्वाइस है। इसमें बालों को बीच से बांटत हुए साइड में पफ ब्रेड बनाते हुए टियारा लगाया जाता है। साथ में ओपन बाउंसी सॉफ्ट कर्ल लुक कंप्लीट करेंगे। ऐसी हेयरस्टाइल 10-15 साल की बच्चियों के लिए बेस्ट है। अगर आप एलिगेंट और रॉयल प्रिंसेस वाला फील बेटी को देना चाहती हैं तो इसे विकल्प बना सकती हैं।
ये भी पढ़ें- पुरानी पीली प्लास्टिक बाल्टी को चमकाने के 5 आसान तरीके
बालों में वॉल्यूम है तो इस तरह की हेयरडो बेटी के लिए जरूर चुनें। इसे बनाने के लिए बालों को बीच से बांटते हुए दोनों साइड उल्टी चोटी बनाएं। अब दोनों चोटयों को पीछ एक साथ लाते हुए पोनीटेल बना दें। फिर बाकी बचे बालों को हेयर कर्ल या वंड से कर्ल कर दें। यह स्टाइ खेलकूद-शादी-फंक्शन के लिए परफेक्ट च्वाइस है।
ये भी पढ़ें- शाही चमक की शाइन, फैंसी कड़ा बैंगल सेट 2026
अगर बिटिया रानी को ज्यादा हैवी चोटी पसंद नहीं आती हैं तो बालों को उलझने से बचाने के लिए बबल ब्रेड ट्राई करें। सबसे पहले बालों को सेक्शन में बांटकर अपर साइड चोटी बना लें। अब रबर बैंड का यूज करके बालों को छोटे-छोटे सेक्शन में बांध दें, और हर सेक्शन को बबल जैसा लुक दें। इसमें आप पर्ल-कार्टून वाली हेयर एक्सेसरीज लगा सकती हैं।
क्लासिक और मॉडर्न लुक का परफेक्ट मैच देने वाली डबल डच चोटी बहुत ही खूबसूरत लगती है। इसके लिए बालों को बीच से विभाजित करते हुए दोनों ओर डच चोटी बनाकर रबर बैंड से सेच करें। बाकि बचे बालों को खुला छोड़ा कर लाइट कर्ल कर दें। यह स्टाइल फॉर्मल ओकेजन, शादी-फंक्शन के लिए बेस्ट है।