How to Clean Plastic Bucket: पुरानी प्लास्टिक टब-बाल्टी से पीले दाग कैसे हटाएं ? सालों पुराने दागों को गायब करने का आसान तरीका? क्या घरेलू उपायों की मदद से बाल्टी फिर नई जैसी दिख सकती है?

Plastic Bucket Cleaning Tips: बाथरूम से लेकर किचन तक हर भारतीय हाउस होल्ड में प्लास्टिक बाल्टी और टब का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ज्यादा यूज से ये पीले पड़ने लगते हैं। कई बार साबुन, हार्ड वॉटर के निशान, जंग के दाग और गंदगी इसे बदरंग बना देती है। कई लोग पुरानी बाल्टी को बेकार समझकर फेंक देते हैं हालांकि ऐसे घरेलू उपाय भी है जिनकी मदद से आप पुरानी बाल्टी को नया जैसा बना सकते हैं।

नींबू-सोडा से हटाएं पीलापन

बाल्टी में जमी पीली परत हटाने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल करें। दोनों का मिश्रण बनाकर 20-30 मिनट बाल्टी और टब पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद मुलायम स्पंज से रगड़कर साफ करें।

फायदा- यह मिश्रण पीले दाग हटाने के साथ साबुन की परत भी साफ करता है।

टूथपेस्ट से करें इंस्टेंट क्लीनिंग

वाइट टूथपेस्ट भी प्लास्टिक की चीजों को साफ करने का आसान तरीका है। टूथपेस्ट बाल्टी के दाग वाले हिस्से पर लगाकर 2-5 मिनट के लिए छोड़ दें, बाद में स्पंज से रगड़कर धो लें।

फायदा- यह हल्का पीलापन दूर करने के साथ पुराने निशानों को मिटाता है।

डिशवॉश लिक्विड और नमक

अगर बाल्टी में तेल, मसालों के जिद्दी दाग लगे हैं तो इसे हटाने के लिए बर्तन साफ करने वाले डिशवॉश लिक्विड में नमक मिलाकर लगाएं। 10-15 मिनट बाद स्पंज की मदद से बाल्टी साफ करें।

फायदा- यह दाग हटाने संग बाल्टी-टब की चमक लौटाता है।

ये भी पढ़ें- पुराने पीतल-तांबे के दिखेंगे चमाचम, घर में रखी 5 चीजों से लौटाएं चमक

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड के लौटेगी चमक

सफेद प्लास्टिक बाल्टी चमकाने के लिए हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। बाल्टी में घोल डालकर 2-4 घंटे धूप में रख दें। इससे पीला पड़ा चुका प्लास्टिक काफी हद तक साफ हो जाता है।

  • नोट- यह हाई केमिकल है, इसलिए सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करें
  • बच्चों से दूर रखें, हमेशा डार्क और ठंडी जगह पर स्टोर करें
  • इसके साथ कोई भी घरेलू एक्सपेरिमेंट न करें

ये भी पढ़ें- 10 का सफेद लिक्विड पौधों के लिए अमृत, दोगुना तेजी से बढ़ेगी ग्रोथ !

प्लास्टिक की बाल्टी से दाग कैसे हटाएं ?

रोजाना इस्तेमाल के बाद बाल्टी को को तुरंत साफ पानी से धो दें। ऐसा करने से दाग नहीं जमेंगे, बदबू नहीं आएगी और बाल्टी लंबे समय तक नई जैसी दिखेगी।

प्लास्टिक बाल्टी पर न करें एक्सपेरिमेंट

  • स्टील या तार वाले स्क्रबर का इस्तेमाल न करें
  • ब्लीच-सिरका क मिश्रण बाल्टी खराब कर सकता है
  • ज्यादा गरम भी प्लास्टिक को खराब करता है