Blouse Back Neck Designs: ब्लाउज का बैक दिखेगा ग्लैम, बनवाएं ट्रेंडी 7 नेक डिजाइन

Published : Jul 23, 2025, 10:45 PM IST
5 Back Neck Designs For Designer Blouse

सार

Blouse Back Neck Designs 2025: ब्लाउज का बैक नेक डिज़ाइन अगर ट्रेंडी और फिटिंग वाला हो तो पूरी साड़ी का लुक बदल जाता है। तो अगली बार ब्लाउज सिलवाते समय इन ट्रेंडी डिजाइंस को जरूर ट्राई करें।

साड़ी पहनने का असली अट्रैक्शन उसका ब्लाउज होता है। और ब्लाउज का सबसे ग्लैमरस हिस्सा उसका बैक नेक डिजाइन होता है। आजकल हर महिला चाहती है कि उसका ब्लाउज ऐसा हो जो साड़ी के साथ अलग ही निखरकर आए और बैक नेक पर सबकी नजर टिक जाए। अगर आप भी शादी, पार्टी या किसी फंक्शन के लिए ब्लाउज सिलवाने की सोच रही हैं, तो यहां दिए गए ये ट्रेंडी बैक नेक डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट रहेंगे।

डीप यू कट बैक नेकलाइन डिजाइन

यह सबसे क्लासिक और ग्लैमरस डिज़ाइन है। डीप यू शेप में नीचे तक खुला नेक बैक को बहुत खूबसूरत लुक देता है। इसमें डोरी और झुमकी जोड़ दें तो इसका चार्म और बढ़ जाता है। यह हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है।

और पढ़ें - फ्री स्टाइल कुर्ता-पैंट सेट डिजाइन, 999रु में बदलें ऑफिस वार्डरोब

डीप वी कट ब्लाउज नेक डिजाइन

अगर आप थोड़ा बोल्ड और मॉडर्न लुक चाहती हैं तो डीप वी कट नेक ट्राई करें। यह डिज़ाइन साड़ी के साथ आपको लंबा और स्लिम लुक देता है। पीछे गोटा या जरी की किनारी जोड़ दें तो यह और भी रॉयल लगेगा।

कीहोल बैक नेक डिजाइन 

इस डिजाइन में बैक नेक पर छोटा गोल या ओवल आकार का कट बनता है, जिसमें हुक या बटन लगाया जाता है। यह ट्रेडिशनल और वेस्टर्न, दोनों लुक की साड़ियों पर खूब जचता है।

डोरी और टैसल वाला नेक 

अगर आप सिंपल बैक नेक में भी ग्लैम लाना चाहती हैं तो डोरी और टैसल वाला डिजाइन चुनें। इसमें बैक नेक को डीप यू या डीप वी शेप में काटकर, डोरी के साथ झुमकी या टैसल लगाए जाते हैं, जो देखने में बहुत स्टाइलिश लगते हैं।

और पढ़ें -  राखी पर दिखाएं राजस्थानी रुबाब, गोटा पट्टी शरारा देंगे गजब ठाठ

नेट वर्क बैक नेक डिजाइन

यह डिजाइन आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। इसमें ब्लाउज के बैक में नेट फैब्रिक लगाया जाता है। नेट के ऊपर कढ़ाई, जरी या सेक्विन का काम करवा लें तो यह पार्टी और शादी के लिए परफेक्ट ऑप्शन बन जाएगा।

बटन लाइन ब्लाउज नेक डिजाइन

 इसमें ब्लाउज के बैक पर टॉप से बॉटम तक छोटे-छोटे गोल्डन या फैब्रिक बटन लगाए जाते हैं। यह बहुत ही रॉयल और एलिगेंट लुक देता है, खासकर साउथ इंडियन साड़ियों पर।

गोल्डन फ्रेम बैक नेक ब्लाउज 

इस डिजाइन में बैक नेक को डीप यू या डीप वी शेप में काटकर उसके चारों ओर गोल्डन लेस या गोटा लगाया जाता है। यह बहुत ही रिच और ग्लैमरस दिखता है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

स्मार्ट लोग नहीं फेंकते पुराने हैंगर, इन तरीकों से बढ़ाते हैं घर की शान
चमक उठेंगी पुरानी चप्पलें ! घर पर इन ट्रिक्स से करें फुटवियर मेकओवर