लाइफस्टाइल डेस्क. राजामौल की मूवी 'बाहुबली' की देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी इन दिनों सुर्खियों में हैं।फिल्म में तलवारबाजी करने वाली अदाकारा का पूरा लुक ही बदल गया है।अनुष्का का वजन बढ़ गया है। जिसकी वजह से उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ रहा है।
देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) का नाम जब भी सामने आता है तो जहन में पतली दुबली एक प्रभावशाली महिला तलवारबाजी करती दिखाई देती है। जो अन्याय को नहीं बर्दाश्त करती है। काफी वक्त से लाइमलाइट से दूर अनुष्का शेट्टी को अब जब देखा गया तो लोग दंग रह गए।
26
वो पहले की तरह परफेक्ट फिगर वाली नहीं थी। पहली नजर में उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा था। उनका वजन काफी बढ़ गया था। हालांकि उनकी मुस्कान पहले की तरह ही मनमोहने वाली थी।
36
अदाकारा को महाशिवारात्रि के मौके पर एक मंदिर में देखा गया। व्हाइट सूट में वो काफी सुंदर लग रही थी। फैंस को वो आज भी काफी सुंदर लग रही थी। लेकिन कुछ नेटिजन्स उनकी बॉडी शेमिंग करनी शुरू कर दी।
46
एक यूजर ने लिखा,'इतनी मोटी कैसे हो गईं?बेचारी वजन भी कम नहीं कर पा रही है। ये मेरी फेवरेट थी।'वहीं, एक ने लिखा,'अनुष्का शेट्टी की हाल की तस्वीर, मैंने अपनी सारी उम्मीद खो दी। कैसी लग रही है।'
56
सवाल यह कि अनुष्का शेट्टी जो खुद एक योगा इंस्ट्रक्टर है मोटी कैसे हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदाकारा ने एक फिल्म के लिए साइड जीरो किया था। जिसके साइड इफेक्ट की वजह से वजन बढ़ गया। उनका वजन 20 किलो बढ़ गया।
66
ऐसा होता है। तेजी से वजन कम करने के लिए हम खाने पीने से परहेज करते हैं। जिम में खूब पसीना बहाते हैं। जिसकी वजह से वजन कम तो होता है लेकिन वो परमानेंट नहीं होता है। वापस पुराने डाइट या रूटीन पर लौटने के बाद वजन दोगुनी रफ्तार से बढ़ने लगता है। इसके साथ वजन बढ़ने की कई और वजहें होती हैं। अब तो ये अदाकारा ही बता पाएंगी कि उनका वेट इतना कैसे बढ़ गया।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.