लाइफस्टाइल डेस्क.कहते हैं शेयरिंग इज केयरिंग। यानी चीजों को बांटकर इस्तेमाल करना अच्छी बात होती है। ये आपके अंदर मानवता का भाव पैदा होता है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें एक शादीशुदा महिला को किसी के भी साथ बिलकुल भी बांटना नहीं करना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र में शादीशुदा महिलाओं को लेकर कई बातें बताई गई हैं। जिसमें शेयरिंग को लेकर भी है। गृहस्थ जीवन में कदम रख चुकी महिलाओं को चार चीजें कभी भी शेयर नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं कौन-कौन सी वो चीजें हैं।
25
सुहाग का सिंदूर
हिंदू धर्म में सिंदूर सुहाग की निशानी मानी जाती हैं। शादी के दौरान पति अपनी पत्नी का मांग भरता है। इसके बाद जीवन भर महिला अपने मांग में सजाती है। वो हर रोज नहाने के बाद जो पहला काम करती हैं वो सिंदूर लगाना होता है। सुहाग की इस निशानी को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। इससे शादीशुदा जिंदगी में कलह हो सकता है। पति का मोह आपसे भंग हो सकता है।
35
चूड़ियां
चूड़ी और पायल भी सुहाग की निशानी होती है। अपनी पहनी गई चूड़ी या पायल किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। इससे पति से दूरी बढ़ जाती हैं। संतान में भी अशुभ परिणाम नजर आने लगते हैं। इसलिए सुहाग से जुड़ी कोई भी चीज शादीशुदा महिला को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। इससे अच्छा है आप नया खरीदकर दे दें।
45
काजल
शादीशुदा महिला को अपना काजल भी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। ज्योतिष की मानें तो काजल बांटने से गृहस्थ जीवन में कलह होने लगता है। पति के साथ तालमेल खराब हो सकता है। इतना ही नहीं पति के हेल्थ पर भी इसका असर होता है। काजल का इस्तेमाल कई तरह के टोटके लिए किया जाता है। ऐसे में कोई गारंटी नहीं कि जिसे आप काजल दे रही हैं वो उसके साथ कुछ गलत ना करें।
55
बिंदी
अक्सर देखा जाता है कि महिला अपनी बिंदी दूसरी महिला को दे देती हैं जब भी वो मांगती हैं। लेकिन धर्म शास्त्र के अनुसार ऐसा करना गलत है। बिंदी भी सुहाग की निशानी होती है। इसे किसी के साथ बांटने पर वैवाहिक जीवन कष्ट से भर जाता है। इससे दांपत्य जीवन पर असर पड़ता है। पति-पत्नी के बीच लड़ाई शुरू हो सकती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.