Plastic Tub Fountain DIY Ideas: बालकनी के लिए फव्वारे की तलाश है? 30रु के प्लास्टिक टबस से घर पर बनाएं शानदार बालकनी फाउंटेन। जानिए जरूरी सामान, स्टेप बाय स्टेप तरीका और आसान टिप्स, जिससे आपका घर दिखेगा लग्जरी जैसा।
Balcony Fountain Ideas: घर की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए हर कोई मेहनत करता है। पर्दों से लेकर फर्नीचर सब कुछ स्पेशल होता है। आप ज्यादातर बड़े घरों और लग्जरी बंगलों में पानी पा फव्वारा देखा होगा। अगर आप भी ऐसा ही कुछ चाहते हैं लेकिन जगह और बजट दोनों अक्सर बाधा बनते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। जहां हम लेकर आए हैं 30रु वाले प्लास्टिक टब से फाउंटेन बनाने का आसान तरीका, जिसे आप बालकनी में आसानी लगा सकते हैं।
प्लास्टिक टब फाउंटेन के लिए जरूरी सामान
छोटा या बड़ा प्लास्टिक टब
स्मॉल वॉटर पंप
प्लास्टिक पानी वाला पाइप
सजाने के लिए पत्थर, कंकड़ और मार्बल
LED लाइट
घर पर फव्वारा कैसे बनाएं ?
सबसे पहले टब को अच्छे से साफ कर लें और ऐसी जगह रखें, जहां इसे हिलाना-ढुलाना न पड़े
अब टब के नीचे पंप रखकर उसमें पाइप जोड़ दें
पंप की ऊंचाई बढ़ाने के लिए आप नीचे ईंट रख सकते हैं ताकि गंदगी अंदर न जाए
इसके बाद फाउंटेन को स्टाइलिश बनाने के लिए पत्थरों को एक-दूसरे पर रखकर लेयर बनाएं ताकि पानी गिरता हुई झरने सा लुक दे
टब में पाइप को इस तरह से फिट करें कि पानी ऊपर से गिरे और पाइप भी न दिखे, आसपास LED लाइट लगान न भूलें
अब बारी है डेकोरेशन की टब में पत्थर, कंकड़ या टाइल्स से आप पंप-पाइप को हाइड कर दें
आखिर में टब में पानी भरे (ध्यान दें पंप पूरी तरह से पानी में डूबा होना चाहिए)
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.