
Avika Gor Wedding: बालिका वधू शो से घर-घर पहचान बनाने वाली आनंदी यानी अविका गौर ने शादी रचा ली है। 30 सितंबर को एक्ट्रेस ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ मुंबई में सात जन्म तक साथ रहने की कसमें खाईं। अविका का ब्राइडल लुक सामने आ चुका है। उन्होंने न्यूड और वार्म कलर की बजाय सुर्ख लाल रंग का जोड़ा पहना। रेड कलर ब्राइडल लहंगा में अविका हुस्न परी से कम नहीं लग रही थीं, साथ में रॉयल पोल्की और ग्रीन स्टोन ज्वेलरी गॉर्जियस लुक दे रहा है।
अभी तक लहंगा डिटेल सामने नहीं आई है कि इसे किसने डिजाइन किया है, पर वेडिंग डे लिए अविका ने रेड कलर चुना। लहंगे में जरी के साथ गोल्ड थ्रेड, रेशमी धागों और सीक्विंस का यूज हुआ है। जबकि हेमलाइन को चौड़ा रखते हुए रेशम वर्क किया गया। दुपट्टे में गोटा-पट्टी बॉर्डर संग छोट-छोटे मोटिफ बने हैं जो बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। एक्ट्रेस ने मैचिंग एंब्रॉयडरी ब्लाउज के साथ लुक कंप्लीट किया।
ये भी पढ़ें- Avika Gor Wedding की 6 तस्वीरः दूल्हे राजा ने बारात में किया डांस, देखें कौन-कौन टीवी स्टार्स पहुंचा
अविका ने ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने की बजाय ट्रेडिशनल लुक अपनाया। उन्होंने लहंगा के साथ ज्वेलरी भी पारंपरिक चुनी। गले में कुंदन वर्क पर हैवी चोकर स्टाइल नेकलेस पहना जिसे ग्रीन स्टोन और पर्ल ड्रॉप्स पर बनाया गया है। वहीं, कानों में चांद बालियां कैरी की है। सबसे ज्यादा ध्यान एक्ट्रेस की चूड़ियों ने खींचा। अविका ने डिजाइनर कलीरे ((bridal kaleere) की बजाय सोबर ग्रीन चूड़ी सेट पहनना पसंद किया जो लुक एन्हांस कर रहा है।
ये भी पढ़ें- Shakha Pola Bangles: सिंदूर खेला पर निखरेगा सुहागिनों का नूर, पहनें पारंपरिक शाखा पोला कड़ा
रेड लहंगे के साथ अविका ने बिल्कुल वॉर्म और सेटल मेकअप चुना। उन्होंने आंखों को मिनिमल लुक देते हुए Nude Lipstick लगाई है। बीते कुछ समय से लहंगा साड़ी बिंदी का ट्रेंड खत्म सा हो गया था, जिसे अविका ने फॉलो किया है। कुल मिलाकर अविका ने नए ट्रेंड की बजाय ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक चुना जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.