
Ganesh Visarjan Blouse look: गणेश चतुर्थी के साथ गणेश विसर्जन के दिन घर की महिलाएं खूब सज धज कर तैयार होती हैं और बप्पा की सेवा करती हैं। गणेश विसर्जन के दिन घर में उत्सव का माहौल होता है। घर में महिलाएं सिल्क से लेकर बांधनी प्रिंट तक की चमकदार साड़ियां पहनती हैं। विसर्जन के दौरान अगर आप बांधनी साड़ी पहन रही हैं,, तो साथ में बांधनी ब्लाउज के खूबसूरत डिजाइन चुनना न भूलें। अगर आपने अब तक बांधनी ब्लाउज नहीं बनवाया है, तो यहां हम आपको कुछ खास डिजाइन के बारे में बताएंगे, जो आपकी साड़ी चमक जाएगी। साड़ी सिंपल हो या फिर बांधनी, साथ में बंधनी प्रिंट ब्लाउज खिल जाएंगे। आइए जानते हैं ऐसे ही लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन के बारे में।
सिंपल बांधनी ब्लाउज बनवाने से अच्छा है कि आप ब्लाउज के बैक और फ्रंट पॉपुलर लुक चुनें। डोरी में टैशल लटकन वाले डिजाइन भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। आप बैक ब्लाउज में यू नेकलइन के साथ गोल्डन लटकन चुनें, जो आपके ब्लाउज को खूबसूरत बना देगी। साथ ही ब्लाउज के स्लीव्स में गोटा पट्टी जरूर लगवाएं।
गणित विसर्जन के दौरान अगर आप लहंगा पहन रही हैं, तो उसके साथ भी बांधनी फुल स्लीव ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। फुल स्लीव ब्लाउज को सिंपल बनाने के बजाय बॉटम में गोल्डन गोटापट्टी जरूर जुड़वाएं। गोटापट्टी का लुक सिंपल से ब्लाउज को भी खूब फैंसी बना देता है। ऐसे ब्लाउज साड़ी के साथ भी ट्राई किए जा सकते हैं।
बांधनी लहंगे या साड़ी के साथ आप ¾ स्लीव बांधनी ब्लाउज डिजाइन पहनकर भी चमक सकती हैं। ऐसे ब्लाउज में हल्का स्पारकल वर्क भी होता है, जो इसे खूबसूरत बनाता है।
और पढ़ें: Saree Styling Tips: साड़ी से बनाएं डिजाइनर स्लीव्स लहंगा, Video देख 5 मिनट में हो जाएं रेडी
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.