बांधनी साड़ी से बनवाएं एथनिक सूट, गणेश विसर्जन के लिए 5 डिजाइन

Published : Sep 16, 2026, 02:59 PM IST

Bandhani Suit For Girls: मम्मी की पुरानी बांधनी साड़ी को फेंकने की बजाय सिलवाएं ये 5 स्टाइलिश सूट। गणपति विसर्जन के लिए देखें गरारा, शरारा, अनारकली समेत लेटेस्ट डिजाइन।

PREV
16
साड़ी से सिलवाएं बांधनी सूट

गणपति विसर्जन पर जाने वाली हैं लेकिन अभी तक आउटफिट डिसाइड नहीं है तो परेशान मत हो। ज्यादा खर्च करके नई ड्रेस खरीदने की बजाय मम्मी की पुरानी बांधनी साड़ी का इस्तेमाल करते हुए, बांधनी सूट बनवाएं। यहां देखें 5 लेटेस्ट डिजाइन जो आपको सूटेबल क्लासी लुक दे सकते हैं।

26
घेरदार गरारा सेट

गणेश विसर्जन पर आप इस तरह का सूट नीली बांधनी साड़ी से बनवा सकती हैं। साथ में कंट्रास्ट पिंक दुपट्टा, हेमलाइन पर गोटा-मिरर वर्क संग इसे और भी खूबसूरत दिखाया जा सकता है।

36
बांधनी कुर्ती पैंट

6 मीटर की बांधनी साड़ी पर आप बांधनी कुर्ती पैंट सिलवाएं। पैंट की लेंथ थोड़ी ऊंची रखें ताकि लुक खिले। वैसे तो यह सूट सोबर है, आप स्लीवलेस या डीप नेक पर इसे क्लास बना सकती हैं।

46
कलरफुल बांधनी सूट

अगर मम्मी के पास कलरफुल बांधनी साड़ी हैं तो इससे कमाल का अनारकली सूट बनवाया जा सकता है। इसे आप गणेश विसर्जन पर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, कोल्हापुरी चप्पल और वेवी हेयर संग रीक्रिएट कर डिसेंट लगेंगी।

56
मॉडर्न शरारा सूट

क्लासिक गुलाबी बांधनी साड़ी को मॉडर्न टच देते हुए घेरदार शरारा और शॉर्ट कुर्ती में सिलवाएं। कुर्ती की हेमलाइन पर पतली सी गोल्डन लेस बॉर्डर या मोती लगवा सकती हैं। साथ में कलरफुल ग्रीन दुपट्टा फ्यजून फील देगा।

66
फुल लेंथ कलीदार सूट

डबल शेड बांधनी साड़ी से आप फुल लेंथ अनारकली सूट सिलवा सकती हैं। यह वाइब्रेंट होने के साथ क्लासिक लुक देते हैं। साथ में ओपन दुपट्टा और लॉन्ग इयररिंग्स हटकर वाइब देंगे।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories