क्रिकेटर रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया का फैशन सेंस है कमाल, 5 साड़ियों में देखें रॉयल अंदाज

Published : Sep 16, 2026, 11:30 AM IST

Rinku singh Future Wife Priya Saroj Saree look: क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्रिया के बारे में लोग जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं। जानते हैं उनके कुछ साड़ी लुक के बारे में।

PREV
15
बांधनी प्रिंट पर्पल कॉटन साड़ी

रिंकू सिंह की होने वाली बीवी प्रिया सरोज का फैशन सेंस कमाल का है। सांसद प्रिया के वार्डरोब में बेहतरीन साड़ियों का कलेक्शन है। उनकी बांधनी के बारीक सफेद डॉटेड पैटर्न वाली पारंपरिक बंधेज साड़ी बेहद सुंदर दिख रही है। प्रिया ने बैंगनी शेड में कॉटन फैब्रिक की साड़ी को जनता रैली के लिए चुना, जो काबिले तारीफ है।

25
कलमकारी ब्लॉक प्रिंट साड़ी

पारंपरिक कलमकारी ब्लॉक प्रिंट में प्रिया सरोज का रॉयल अंदाज देखने को मिल रहा है। साड़ी में रस्ट रेड जैसा लाल बेस कलर है, जिस पर ब्लैक, क्रीम और ऑलिव ग्रीन शेड से डिटेलिंग की गई है। साड़ी के किनारों पर कंट्रास्ट देने के लिए सॉलिड ब्लैक पट्टी दी गई है, जो इसे काफी सोबर और एलिगेंट लुक देती है।

35
गोल्डन बॉर्डर सिल्क साड़ी

प्रिया सरोज ओकेजन के हिसाब से बेहतरीन साड़ियों के कलेक्शन वियर करती हैं। शादी पार्टी के दौरान प्रिया ने गोल्डन चमकदार सिल्क साड़ी वियर की है। साड़ी का बॉर्डर भले ही हैवी दिखे लेकिन ओवरऑल साड़ी प्लेन है। साथ में कंट्रांस्ट ग्रीन एंब्रॉयडरी ब्लाउज सुंदर दिख रहा है।

45
ब्लैक प्रिंटेड कॉटन साड़ी

सांसद प्रिया सरोज को अक्सर पब्लिक इवेंट में शामिल होना पड़ता है, इसलिए उनका ब्लैक प्रिंटेड कॉटन साड़ी लुक परफेक्ट सलेक्शन लग रहा है। ऐसी साड़ियां न सिर्फ सोबर दिखती हैं बल्कि काफी आरामदायक भी होती हैं।

और पढ़ें: साड़ी नहीं सूट के साथ पहनें चोकर के 6 ट्रेंडी डिजाइंस, दिखेंगी खूब

55
सिल्वर बॉर्डर ऑलिव ग्रीन साड़ी

कॉटन साड़ी में सिल्वर बॉर्डर काफी सुंदर दिख रहा है। प्रिया सरोज का साड़ी कलेक्शन देखकर उनका बेहतरीन फैशन सेंस समझ आ रहा है। साड़ी के साथ वी नेकलाइन ब्लाउजद, सेंटर पार्ट हेयरस्टाइल और हाथ में घड़ी उन्हें एलिगेंट लुक दे रहा है।

और पढ़ें: 3 साल की मेहनत और नायाब नेकलेस, नीता अंबानी से पहले किस एक्ट्रेस ने पहना रॉयल पीस?

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories